---Advertisement---

Benefits Of Giloy: दिल से लेकर पेट तक की बीमारियों को करें छूमंतर, इस पत्ते के अचूक फायदे डॉक्टर को भी करते हैं फेल

Benefits Of Giloy: कई प्राकृतिक औषधि ऐसी है जो लोग काफी भरोसा करते हैं और यह बात भी सच है कि ये कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। अगर प्राकृतिक औषधि की बात करें तो गिलोय के फायदे जानकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे। यह सच है कि ये औषधि हमारे स्वास्थ्य के लिए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2023 5:05 अपराह्न

Benefits Of Giloy
Follow Us
---Advertisement---

Benefits Of Giloy: कई प्राकृतिक औषधि ऐसी है जो लोग काफी भरोसा करते हैं और यह बात भी सच है कि ये कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। अगर प्राकृतिक औषधि की बात करें तो गिलोय के फायदे जानकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे। यह सच है कि ये औषधि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियों का इस्तेमाल दवाओं के तौर पर किया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर गिलोय के क्या फायदे हैं।

कब्ज की परेशानी से मिलेगी राहत

अगर आप कब्ज, अपच और गैस जैसी परिशानियों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में गिलोय का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। आप इन परेशानियों से बचाव के लिए गिलोय के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको इस समस्या से जरुर निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Health Tips: बुढ़ापे में भी चाहिए जवानी वाला फिगर , तो आज ही खाने में जरूर शामिल करें ये जादुई फूड्स

डायबिटीज के मरीज जरुर करें सेवन

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि गिलोय का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए काफी लाभदायक है। एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण की वजह से यह डायबिटीज से छुटकारा देने में कारगर हैडायबिटीज अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं और देसी इलाज चाहते हैं तो आप इसे जरुर आजमा सकते हैं।

दिल की बीमारियों से भी रहे दूर

आजकल दिल की बीमारियां उम्र देख के नहीं हो रही है। अगर आप इससे बचाव चाहते हैं तो गिलोय के जूस को पीना शुरू कर दें। इससे आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा।

इम्यून सिस्टम को करें स्ट्रांग

गिलोय से इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। दरअसल गिलोय में मौजूद तत्व शारीर के इन्फेक्शन को खत्म करने के कारगर है। ऐसे में आप हर दिन इसे सेवन करें।

खून की कमी भी होगी दूर

गिलोय का जूस एनीमिया से बचाव में काफी कारगर है। इसके लगातार सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। अगर आपको भी थकान या कमजोरी हो रही है तो आप इस जूस को आज से ही पीना शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM Modi का हुआ ग्रैंड वेलकम,PM Marape ने किया कुछ ऐसा,जो पहले कभी नहीं हुआ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deep Vein Thrombosis

मई 14, 2026

Cancer

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026