---Advertisement---

Health Tips: बुढ़ापे में भी चाहिए जवानी वाला फिगर , तो आज ही खाने में जरूर शामिल करें ये जादुई फूड्स

Health Tips: शरीर को बढ़ती हुई उम्र के साथ सेहतमंद और मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को अपने डाइट में काफी सारे पोषक तत्वों का इस्तेमाल करना जरूरी हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 24, 2023 6:45 अपराह्न | Updated: मई 25, 2023 4:41 अपराह्न

body fit after 50
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: हर इंसान अपनी अच्छी सेहत के लिए तमाम तरह की कोशिश करता है। अगर हमें अपनी बॉडी को फिट रखना हैं , तो हमें अपने खाने में सभी पोषक तत्वों को सही मात्रा में शामिल करना होगा। वैसे तो हर उम्र के इंसान के लिए अपनी बॉडी की चिंता करना औऱ उसका सही से ध्यान रखना जरूरी होता हैं , लेकिन 50 की उम्र पार करते ही इंसान का शरीर ज्यादा ताकत और पोषक वाले खाने की मांग करता है, क्योंकि जितना ज्यादा उम्र बढ़ती जाती है शरीर अंदर से उतना ही कमजोर होना शरू हो जाता हैं। महिलाओं और पुरूष दोंनो को अलग-अलग मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं , तो इस आर्टिकल के जरिए आपको यह जानकारी मिलेगी कि महिलाओं को किस तरह से खाने को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि उनका शरीर बुढ़ापे में भी एक दम जवान दिखें।

यह भी पढ़े: बिना किसी जांच के बालों से कैसे पहचानें आप होने वाले हैं Heart Attack का शिकार? दिखेंगे ये लक्षण

फलों को करें शामिल

जितना ज्यादा आप फल खाएंगे, उतना ज्यादा आप सभी बीमारियों से दूर रहेंगे । इसलिए जितना अधिक हो सकें फलों का सेवन करना चाहिए । फलों में वह सभी पोषक तत्व होते हैं जो महिलाओं की सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। महिलाओं को अपनी डाइट में ग्रेपफ्रूट का इस्तेमाल करना चाहिए । इसका सेवन करने से हार्ट हेल्थ बूस्ट करता हैं। इसके अलावा जामुन और पपीता भी खाना चाहिए। पपीते के खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है , इसके अलावा ब्रेस्ट और सर्वाइकल का खतरा भी कम होता हैं।  

पालक का सेवन

पालक में ल्यूटिन होता है, जो आंखों के लिए काफी अच्छा होता हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट आंखों में रेटिना और लैंस के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। इसके अलावा पालक में फोलेट भी होता है जो महिलाओं की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसे खाने से महिलाओं को पेट में कैंसर और दिल से संबथित बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं।

योगर्ट को करें शामिल

50 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को कैल्शियम से भरपूर वाले भोजन का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए , ताकि शरीर में कैल्शियम की कमी ना हो। महिलाओं को दूध और दूध से बने पर्दार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने खाने में दही और लो फैट वाले दूध का इस्तेमाल करना चाहिए ।

फलियां में छिपे कई गुण

अच्छी सेहत के लिए सभी तरह की सब्जियां खानी बहुत जरूरी हैं। फलियां भी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। फलियों का सेवन करने से हार्ट रेट , ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में काफी नियंत्रण रहता हैं। जो महिलाएं नॉन-वेज नहीं खाती है उनके लिए बीन्स का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है जिसका सेवन करना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हैं। इन बीजों का सेवन महिलाएं सलाद और दही में मिलाकर भी कर सकती है। इन बीजों का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं मे काफी सुधार हो सकता हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM Modi का हुआ ग्रैंड वेलकम,PM Marape ने किया कुछ ऐसा,जो पहले कभी नहीं हुआ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Stomach Gas Solution

मई 12, 2026