---Advertisement---

Best Egg Alternative for Protein: प्रोटीन का बादशाह अंडा नहीं बल्कि ये 6 वेज फूड हैं , खाते ही मिल सकती है भयंकर एनर्जी

Best Egg Alternative for Protein: अंडे का इस्तेमाल प्रोटीन के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, अंडे से भी ज्यादा कुछ वेज फूड में प्रोटीन होता है। अगर इनका सेवन रोजाना किया जाने लगे तो एक नहीं बल्कि अनेक फायदे होते हैं। इसकी जानकारी एक्सपर्ट के द्व्रारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 9, 2025 3:49 अपराह्न

Best Egg Alternative for Protein
Follow Us
---Advertisement---

Best Egg Alternative for Protein: अंडे को प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, उनके सामने सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि, वो अपने शरीर को कैसे प्रोटीन दें? खास तौर पर जो लोग अपनी फिटनेस पर काम करते हैं बॉडी बनाते हैं लेकिन अंडे नहीं खा सकते हैं , वो इससे ज्यादा दुखी रहते हैं। अंडे को छोड़कर प्रोटीन के विकल्प ढूंढते ऐसे ही लोगों को एक्सपर्ट ने 6 फूड बताए हैं। अगर इनका प्रतिदिन नियमित रुप से सेवन किया जाए तो अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाया जा सकता है। इसके साथ ही वो मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन और मिलावट के बारे में भी बता रहे हैं।

Best Egg Alternative for Protein के लिए राजमा है बेस्ट

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Fit Tuber Hindi

प्रोटीन के लिए अंडे के विकल्प बताते एक्सपर्ट का वीडियो Fit Tuber Hindi नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। एक्सपर्ट प्रोटीन के लिए लोगों को राजमा का सेवन करने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें, राजमा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम पके हुए राजमा में लगभग 8.7 से 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। राजमा से 15 ग्राम तक प्रोटीन पाया जा सकता है।
ये मांसपेशियों को बनाता है। शरीर को कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में देता है। राजमा में अंडे और मीट से ज्यादा प्रोटीन होता है।

उबले या भूने चने

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत उबले या भूने हुए चनों को भी माना जाता है। 100 ग्राम उबले चनों में 10 ग्राम के आस-पास प्रोटीन पाया जाता है। इनमें प्रोटीन के साथ अमीनो एसिड भी होता है। ये आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। इसके साथ ही हड्डियों और पाचन के लिए भी बेस्ट होता है।

गाय का दूध है बेस्ट प्रोटीन सॉर्स

दूध प्रोटीन का एक बेस्ट सॉर्स माना जाता है। 240 ग्राम दूध में 8 ग्राम के आस-पास प्रोटीन पाया जाता है। दूध में मौजूद कैसिइन और व्हे प्रोटीन हेल्थ के लिए बहुत बेस्ट होते हैं। इसमें मौजूद अमीनो एसिड बहुत बेस्ट विकल्प है। गाय का दूध प्रोटीन के लिए बेस्ट माना जाता है।

प्रोटीन के लिए दही का करें इस्तेमाल

दूध के बाद दही को प्रोटीन का सबसे बेस्ट सॉर्स माना जाता है। 100 ग्राम दही में लगभग 3.5 से 5.25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अगर इसे प्रतिदिन खाया जाए तो शरीर को बहुत ही कम समय में ढेर सारा प्रोटीन मिल जाता है। ग्रीक दही में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

प्रोटीन के लिए खाएं हरी मटर

हरी मटर में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।100 ग्राम मटर में लगभग 5 से 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन का बेस्ट विकल्प हैं। वहीं, पकी हुई हरी मटर में 4 से 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंगफली में होता है भरपूर प्रोटीन

वेजीटेरियन और नॉन वेजीटेरियन के लिए मूंगफली एक प्रोटीन का बहुत अच्छा सॉर्स है। इसका बटर भी खाया जा सकता है। इसके साथ इसे भूनकर भी खा सकते हैं। मूंगफली में 100 ग्राम में 25-26 ग्राम प्रोटीन होता है।

प्रोटीन का बॉडी में क्या काम होता है?

प्रोटीन शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ये नई मसल्य यानी की मांसपेशियों को बनाता है और मजबूत भी करता है। प्रोटीन का काम बॉडी में हार्मोन, एंजाइम , ऑक्सीजन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर के pH लेवल को कंट्रोल करना होता है। अगर बॉडी में प्रोटीन की कमा हो जाए तो थकान, सुस्ती, हड्डियों में दर्द, घावों का लेट भरने जैसी तमाम सारी समस्या होने लगती है। प्रोटीन घटना से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घट जाती है।


For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026