---Advertisement---

Bird Flu: भूलकर भी ना करें इन लक्षणों को इग्नोर, इंसानों के लिए जानलेवा है यह संक्रमण

Bird Flu: पक्षियों के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा इंसानों में भी दिखना शुरू हो गया है। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में इंफेक्शन का खतरा देख मानो हड़कंप मच गया है। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने इस बीमारी को लेकर ख़ास चेतावनी जारी की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2023 5:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bird Flu: बर्ड फ्लू मुर्गियों में होने वाली एक बीमारी है लेकिन हाल ही में अब यह दक्षिण अमेरिकी देश चिली में एक शख्स में यह बीमारी का खुलासा हुआ है। वहीं इस शख्स में बीमारी पता लगने के बाद देश में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी एक मुताबिक़ यह 53 वर्षीय व्यक्ति में H5N1 की संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह बीमारी काफी जानलेवा है और संक्रमण से अधिक फैलता है। वहीं शख्स में वायरस मिलने के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। कहा जा रहा है कि मानव में यह संक्रमण काफी तेजी से फैलेगा।

मानव में बहुत तेजी से फैलेगा बर्ड फ्लू

WHO का कहना है कि अगर बर्ड फ्लू एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है तो यह काफी घातक हो सकता है। यदि यह मानव संक्रामक रोग के साथ होता है, तो यह महामारी का कारण बन सकता है। ऐसे में लोगों को खास ध्यान रखने की जरुरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 1997 में H5N1 वायरस की चपेट में आने वाले 60 प्रतिशत लोगों की मौत हुई थी। इसका मतलब यह है कि H5N1 वायरस से संक्रमित लोगों में मृत्यु दर अधिक है। बर्ड फ्लू के विभिन्न प्रकार हैं, लेकिन चार सबसे गंभीर H5N1, H7N9, H5N6 और H5N8 हैं।

Also Read: IPL 2023: कप्तान बनने के बाद Nitish Rana बोले- ‘ये कोई नई बात नहीं, कुछ दिनों में ही दिख जाएगा मेरे कप्तानी करने का तरीका’

क्या है H5N1 संक्रमण के लक्षण

H5N1 संक्रमण से मनुष्यों में खांसी, दस्त, सांस की तकलीफ, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, नाक बहना और गले में खराश जैसे लक्षण हो सकते हैं। यदि ये लक्षण बिगड़ते हैं तो व्यक्ति के स्वास्थ्य में बदलाव होने लगते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आप ऐसे में डॉक्टर्स से सम्पर्क कर सकते हैं। WHO के मुताबिक मानव को इस संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित पक्षियों से दूर रहना होगा। इस संक्रमण से व्यक्ति की जान भी जा सकती है इसलिए खास परहेज की जरुरत है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: सस्ते में अच्छे फीचर्स से क्या Baleno और TATA Punch को धूल चटाएगी Hyundai Ai3 SUV? लुक से हो जाएगी मोहब्बत

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026