---Advertisement---

Bone Health: 30 की उम्र के बाद भी सिर्फ इस एक चीज से हड्डियों को बनाएं मजबूत, लाइफस्टाइल में ये बदलाव जरुरी

Bone Health: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान दें। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत उम्र के बाद भी हड्डी को मजबूत बनाने के लिए एक उपाय बताती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 7:09 अपराह्न

Bone Health
Follow Us
---Advertisement---

Bone Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। एक उम्र के साथ हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। लेकिन हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफ स्टाइल को ठीक रखें। बढ़ती उम्र के बाद भी आप बिस्तर पर लेटने के लिए मजबूर ना हो जाए इसके बारे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत एक वीडियो के जरिए सलाह देती नजर आई। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही है एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत इंस्टाग्राम पर जारी इस वीडियो मे।

30 के बाद हड्डियो पर ध्यान देना है जरूरी

शरीर में 30 साल तक हड्डियां बनती है इस दौरान हड्डियां बनती ज्यादा है और खराब कम होती है लेकिन इसके बाद यह उल्टा हो जाता है। ऐसे में बोन लॉस बढ़ता है और हड्डियों का बनना कम होने लगता है। महिलाओं में बच्चे होने के बाद हड्डियों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। सिर्फ बच्चे होने के बाद ही नहीं प्रेगनेंसी के दौरान भी यह प्रक्रिया जारी होता है क्योंकि यह हार्मोन से संबंधित है।

महिलाओं में डिलीवरी के बाद हड्डियों की समस्या

महिलाओं में कुछ हारमोंस ऐसे होते हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियों को बढ़ाते हैं लकिन बच्चों की डिलीवरी के बाद ये हारमोंस धीरे-धीरे निकल जाते हैं और हडिया कमजोर हो जाती है और यह खोखली हो जाती है। यह महिलाओं में काफी नॉर्मल है।

ये एक चीज है जरूरी

डॉक्टर प्रियंका आगे वीडियो में बताती है कि अगर आपको 30 के बाद भी अपने शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाना है तो इसके लिए एक्सरसाइज जरूरी है। डॉक्टर प्रियंका बताती है कि कैल्शियम और विटामिन डी के अलावा आपको सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल से परहेज करने में ही भलाई है क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप हर दिन एक्सरसाइज करें और 30 मिनट की वॉकिंग जरूर करें।इसके साथ ही आप स्ट्रेट बेयरिंग, स्ट्रेट ट्रेनिंग कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026