---Advertisement---

Bone Pain: 40 के बाद जोड़ों के दर्द को ना करें नजरअंदाज, जानिए डाइट के अलावा क्या है फायदेमंद

Bone Pain: 40 वर्ष से अधिक आयु की आधी से अधिक महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है ऐसे में हड्डियों में दर्द होना भी आम है। ऐसे में आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2023 6:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2024 7:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bone Pain: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या आम है। जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं आपको अपने स्वास्थ्य का पहले से अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि उम्र के साथ हमारा एनर्जी कम हो जाता है। हालांकि, अगर हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते हैं तो हम कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में हड्डियों का खास ख्याल रखने के लिए कुछ टिप्स को अपनाना जरुरी है। जरुरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

पोषक तत्वों की कमी पर दें विशेष ध्यान

40 वर्ष से अधिक आयु की आधी से अधिक महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, जो मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बन सकती है। इससे कमर दर्द, घुटनों में दर्द और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, अपने आहार में आप पोषक तत्व से भरपूर तत्वों को शामिल करें।

Also Read: हो जाएं सावधान! जरूरत से ज्यादा Exercise करना हो सकता है हानिकारक, एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह

कैल्शियम की कमी को करें पूरा

एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर हो जाती है क्योंकि शरीर में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में आप कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे दूध और पनीर खा सकते हैं। यह हृदय को स्वस्थ और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, बहुत अधिक कैल्शियम भी हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। इसलिए बेहतर है कि कैल्शियम का सेवन डॉक्टर की परामर्श से करें।

फिजिकल एक्टिविटी पर दें विशेष ध्यान

खुद को फिट रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी पर विशेष ध्यान दें। आप इसके लिए हर दिन एक्सरसाइज करें। आप चाहे तो वाकिंग और जोगिंस कर सकती है। यह आपके हड्डियों को सुचारु रूप से काम करने में कारगर है।

स्मोकिंग और अल्कोहोल से बना लें दूरी

वैसे तो स्मोकिंग और अल्कोहोल किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा है लेकिन एक उम्र के बाद इससे दूरी बना लेना ही बेहतर है। ये आपकी हड्डियों को कमजोर बनाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: सस्ते में अच्छे फीचर्स से क्या Baleno और TATA Punch को धूल चटाएगी Hyundai Ai3 SUV? लुक से हो जाएगी मोहब्बत

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026