---Advertisement---

हो जाएं सावधान! जरूरत से ज्यादा Exercise करना हो सकता है हानिकारक, एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह

आज पतला और फिट दिखने की होड़ में लोग बहुत सारी एक्सरसाइज करने लगे हैं। लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक ज्यादा एक्सरसाइज करना जानलेवा हो सकता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 29, 2023 3:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Exercise: अच्छे स्वास्थ्य के लिए डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना बेहद आवश्यक माना जाता है। एक्सरसाइज के लिए आजकल लोग होम वकआउट,वॉकिंग, रनिंग करते हैं इसी के साथ जिम भी जाते है। आज पतला और फिट दिखने की होड़ में लोग बहुत सारी एक्सरसाइज करने लगे हैं। लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक ज्यादा एक्सरसाइज करना जानलेवा हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों जानलेवा हो सकता है जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना।

ज्यादा एक्सरसाइज हो सकता है जानलेवा

एक्सरसाइज करने के बहुत सारे बेनिफिट है। एक्सरसाइज करने से ओवरऑल हेल्थ तो अच्छा रहता ही है साथ ही बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। एक्सरसाइज करना सेहत के लिए जरूरी होता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने कार्डियक अटैक की स्टोरी साझा करते हुए कहा कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। लेकिन फिजिकली एक्टिव रहने के कारण उनकी जान बच गए वही उनका इलाज करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजीव भागवत ने इसके बाद एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाली बातें बताई। जिसमें उन्होंने ज्यादा एक्सरसाइज ना करने की सलाह दी थी उन्होंने कहा था कि हर दिन एक्सरसाइज करने से कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है।

Also Read: IPL 2023: कप्तान बनने के बाद Nitish Rana बोले- ‘ये कोई नई बात नहीं, कुछ दिनों में ही दिख जाएगा मेरे कप्तानी करने का तरीका’

एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह

मुंबई के कार्डियोलॉजिस्ट राजीव भागवत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, फिटनेस फ्रीक होना और फिजिकल एक्टिव रहना सुष्मिता सेन की जान बचाई है। सुष्मिता हमेशा से ही सही तरीके से एक्सरसाइज करती है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक के दौरान ही कम नुकसान का सामना करना पड़ा। राजीव भागवत ने बताया कि, ऐसे में लोग एक्टिव फिजिकल लाइफ जीते हैं। उनका हेल्थ बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है।

साथ ही उनका हार्ट भी मजबूत होता है और सेहत बेहतर बनी रहती है। राजीव के अनुसार अगर आप सही तरीके से एक्सरसाइज करते हैं। तो काफी हद तक कई बीमारियां दूर रहेंगी। वही जिम में जाकर जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना नुकसान भी हो सकता है। इसीलिए उन्होंने वकआउट भी प्रिकॉशंस के साथ करने की सलाह दी। डॉ राजीव के अनुसार रोज-रोज एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। एक्सरसाइज के बाद शरीर को एक्सरसाइज किस ट्रेन से रिकवर होने का भी समय देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: सस्ते में अच्छे फीचर्स से क्या Baleno और TATA Punch को धूल चटाएगी Hyundai Ai3 SUV? लुक से हो जाएगी मोहब्बत

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026