---Advertisement---

Cancer Treatment: अब मात्र 7 मिनट में होगा कैंसर का इलाज! यूरोप के इस देश ने निकला ये चमत्कारी तरीका

Cancer Treatment: कैंसर रोगियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इंग्लैंड जल्द ही कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए एक रामबाण तरीका निकालने जा रहा है। ‌इस तरीके से कैंसर के रोगियों को सिर्फ 7 मिनट में ही ठीक कर दिया जाएगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 1, 2023 12:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cancer Treatment: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों में खौफ बन जाता है। कैंसर शरीर के विभिन्न हिस्सों में होता है। ऐसे में आपको बता दें कि, कई बार कैंसर जानलेवा भी बन सकता है लेकिन अगर इसकी सही समय पर पहचान कर ली जाए और समय पर उपचार किया जाए तो ये ठीक भी हो जाता है। हालांकि इसके ठीक होने के चांसेस काफी कम होते हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, कैंसर रोगियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इंग्लैंड जल्द ही कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए एक रामबाण तरीका निकालने जा रहा है। ‌इस तरीके से कैंसर के रोगियों को सिर्फ 7 मिनट में ही ठीक कर दिया जाएगा।

कैंसर से लड़ने वाला इंजेक्शन

इंग्लैंड की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा कैंसर रोगियों के इलाज के लिए इंजेक्शन पेश करने वाली है। यह इंग्लैंड की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पहली ऐसी एजेंसी है जो इस तरह का इंजेक्शन शुरू करने जा रही है। दरअसल पिछले कुछ समय से कैंसर से मरने वाले मरीजों की संख्या में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। हर साल लाखों की संख्या में लोग कैंसर से मर रहे हैं। इसी को देखते हुए ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य सेवा ने कैंसर से लड़ने के लिए इंजेक्शन निकाला है। इस इंजेक्शन के जरिए कैंसर के इलाज में लगने वाले समय में तीन चौथाई तक की कटौती की जा सकेगी।

अब मात्र 7 मिनट में होगा कैंसर का इलाज

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य सेवा एनएचएस ने बीते मंगलवार को कहा कि, इम्यूनोथेरेपी एटेजोलिजुमाब (Atezolizumab) से इलाज करने वाले सैकड़ो रोगियों को त्वचा के नीचे इंजेक्शन दिया जाएगा। इससे कैंसर टीमों को इलाज के लिए और अधिक समय मिलेगा। वेस्ट सफोक एनएचएस फाऊंडेशन ट्रस्ट के सलाहकार ने बताया कि, इस मंजूरी से न केवल हमें अपने मरीजों की देखभाल में मदद मिलेगी बल्कि इससे हमारे टीमों को दिन भर में अधिक से अधिक मरीजों का इलाज करने में सहायता मिलेगी। रोश प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मेडिकल डायरेक्टर मारियस शोल्ट्ज के अनुसार इस इंजेक्शन को सीधे नस में भेजने में 30 से 60 मिनट नहीं बल्कि 7 मिनट का वक्त लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026