---Advertisement---

Health Tips: चेहरे के ग्लो के लिए वरदान है ये एक ड्रिंक! महंगे कॉस्मेटिक से ज्यादा करती है असर!

Health Tips: अगर चेहरे का ग्लो गायब होता जा रहा है तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे इस देसी जूस को पी सकते हैं। ये महंगे कॉस्मेटिक से ज्यादा असरदार होता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 30, 2026 2:51 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अगर आपके चेहरे का ग्लो महंगे ट्रीटमेंट से भी वापस नहीं आ रहा है तो ये देसी जूस पी सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा एक खास तरह का जूस पीने की सलाह दी जा रही है। उनका कहना है कि, ये काफी काम करता है।  शरीर को डिटॉक्स करने के साथ स्किन को साफ करता है।  हेल्थ एक्सपर्ट ने Fit Tuber नाम के यूट्यब चैनल पर वीडियो को डाला है।  जिसमें वो गिलोए के साथ अन्य देसी जूस को मिक्स करके पीने की सलाह दी जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, जब आपका पेट और खून अंदर से साफ होते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर चमक के रूप में दिखाई देता है।

चेहरे के ग्लो के लिए पिएं खास देसी ड्रिंक

इस देसी ड्रिंक को बनाने के लिए गिलोय , हल्दी , वीटग्रास जूस के साथ एलोवेरा जूस की जरुरत पड़ेगी। गिलोय और हल्दी में पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल हैं। यह खून को साफ करते हैं, जिससे पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं।

देखें वीडियो

वहीं, वीटग्रास जूस में भरपूर मात्रा में क्लोरोफिल और विटामिंस होते हैं, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं और चेहरे पर उम्र के असर को कम करते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा जूस शरीर और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है। इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और नेचुरल चमक आती है।

Health Tips:  जूस को पीते हुए रखें खास ध्यान

इन चारों जूस को आपको बराबर मात्रा में पानी के साथ मिक्स करना है। सुबह खाली पेट गुनगुने या नॉर्मल पानी में बराबर मात्रा में मिलाकर पिएं। इसे पीने के 30-45 मिनट बाद तक कुछ न खाएं-पिएं।गिलोय और हल्दी की तासीर गर्म होती है। अगर आपको इसे पीने के बाद पेट में गर्मी या शरीर पर दाने लगें, तो इसकी मात्रा कम कर दें या गिलोय-हल्दी को कुछ दिन के लिए छोड़ दें। ये ड्रिंक बहुत जल्दी असर करती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Viral Video

सितम्बर 29, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 29, 2026