---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026: इन 4 चीजों को नवरात्रि के दौरान हर दिन खाए, महिलाओं को मिल सकते हैं जादुई फायदे

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के लिए व्रत करने का एक अलग परंपरा माना जाता है लेकिन इस दौरान आप अपने डाइट में किन चीजों का सेवन करें इसे लेकर एक्सपर्ट ने बताया कैसे महिलाओं के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2026 4:54 अपराह्न

Chaitra Navratri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की पूजा उपासना के दौरान लोगों के बीच व्रत करने का एक अलग खुमार देखा जाता है लेकिन अगर चैत्र नवरात्रि पर आप व्रत करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यह जान लेना जरूरी है कि आपकी डाइट में चार चीज होनी जरूरी है जो आपको हेल्दी रख सकता है। नवरात्रि के खाने में इन 4 चीजों का सेवन कर आप अपने डाइट को परफेक्ट बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट ने क्या कहा है जो आपके लिए मददगार हो सकता है।

चैत्र नवरात्रि से पहले जानें उपवास का महत्त्व

एक्सपर्ट का कहना है कि वैसे तो फास्टिंग लोग डिटॉक्स के लिए करते हैं लेकिन जो नवरात्रि का उपवास है वह डाइजेशन डाइवर्सिटी और डिस्ट्रेसिंग के लिए है। नवरात्रि फूड्स में आप इन 4 चीजों का सेवन जरूर कर सकते हैं। यह पुरुष और स्त्री दोनों को एनर्जी देने के लिए बेस्ट है।

चैत्र नवरात्रि 2026 पर खाएं राजगीरा

राजगीरा आप लड्डू, रोटी या फिर किसी भी रेसीपी को बनाकर खा सकते हैं। क्या आपको पता है कि राजगीरा खाने से सबसे ज्यादा जो आपको मिलता है वह है आयरन। इसकी वजह से आपके बाल अच्छे होंगे और हीमोग्लोबिन भी बेहतर होगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आप मजबूत हो पाएंगे।

मुट्ठी भरकर काजू का करें चैत्र नवरात्रि 2026 पर सेवन

आप मैग्नीशियम के बारे में तो जानते होंगे लेकिन अगर आपके पैर रात में दुखते हैं। शाम के बाद गैस बनने लगता है और रात में नींद नहीं आती है तो आपको काजू खाकर बहुत अच्छा लगेगा क्योंकि इसमें जो मैग्नीशियम है वह आपके मूड को सेटल करने वाला है।

केला का चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान करें सेवन

विटामिन B6 की मौजूदगी वाला केला आपके मूड को अच्छा रखने के साथ-साथ आपका दिन बेहतर बना सकता है। यह पीरियड से पहले आपके ब्रेस्ट में होने वाले कसाव को कम करने में मदद कर सकता है। यह डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद है।

Chaitra Navratri 2026 पर फलियों का करें सेवन

चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान आप फलियों का सेवन करें क्योंकि यह साउथ में काफी मशहूर है। आप चना, लोबिया, राजमा जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप इसे स्प्राउट बनाकर खा सकते हैं। इसमें अमीनो एसिड की मौजूदगी होती है जो आपकी हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 17, 2026

Viral Video

मार्च 17, 2026

Mouni Roy

मार्च 17, 2026

Viral Video

मार्च 17, 2026

Salman Khan

मार्च 17, 2026

Nora Fatehi

मार्च 17, 2026