---Advertisement---

Cholesterol Level चेक करते समय ना करें इन चीजों को इग्नोर, बन सकता है हार्ट अटैक की वजह

Cholesterol Level: आजकल के समय में कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है। गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से कोलेस्ट्रोल का लेवल कभी नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में इसका लेवल सामान्य रहना जरूरी है। शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई बीमारियों के हम शिकार हो जाते हैं। ऐसे में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 2:41 अपराह्न

Cholesterol Level
Follow Us
---Advertisement---

Cholesterol Level: आजकल के समय में कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है। गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से कोलेस्ट्रोल का लेवल कभी नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में इसका लेवल सामान्य रहना जरूरी है। शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई बीमारियों के हम शिकार हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल चेक करते समय यह जरूरी है कि आप ट्राइग्लिसराइड्स और LDL यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन चेक करें जो बेड कोलेस्ट्रॉल होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हो सकती है ये परेशानियां

डॉक्टर के मुताबिक एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स बैड कोलेस्ट्रॉल होते हैं जो हमारे ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज करता है और हार्ट अटैक का कारण बनता है। शरीर को स्टॉक के रिस्क पर डालता है। अगर ये ब्लॉक हार्ट के वेसल में होता है तो हार्ट अटैक होता है और यही ब्लॉकेज अगर दिमाग में जाने वाली खून की नलियों में होता है तो स्ट्रोक का कारण बनता है। हाय ट्राइग्लिसराइड्स फैटी लीवर को डैमेज करता है।

इन लोगों में है हाई ट्राइग्लिसराइड्स का खतरा

हाइपोथायरायडिज्म और डायबिटीज पेशेंट अगर आपका थायराइड और शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है तो आपको रिस्क ज्यादा है। स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों में ट्राइग्लिसराइड्स ज्यादा बढ़ता है तो ये कुछ रिस्क फैक्टर है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।

ध्यान में रखें ये बात

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है तो आप अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करिए और जरूरी है कि आप एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो कम से कम 30 मिनट की वॉकिंग जरूर करें। आप बादाम और अखरोट का सेवन हर दिन करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026