---Advertisement---

Coriander Benefits: स्वाद के साथ डायबिटीज सहित इन बीमारियों का सफाया करता है हरा धनिया, जाने कैसे करें सेवन

Coriander Benefits: हरा धनिया सिर्फ सब्जी का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि ये शुगर सहित तमाम सारी गंभीर बीमारियों में भी काम आता है। आज हम आपको इसके फायदों और सेवन के सही तरीकों के बारे मं बताने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 3, 2025 6:47 अपराह्न

Coriander Benefits
Follow Us
---Advertisement---

Coriander Benefits: हरा धनिया सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके कई सारे फायदे होते हैं। धनिए में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, के, एंटी-इंफ्लेमेटरी , एंटी-फंगल , कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और जिंक के साथ फाइबर पाया जाता है। अगर इसका इस्तेमाल प्रतिदिन किया जाए तो डायबिटीज सहित कई गंभीर बीमारियों में लाभकारी साबित होता है। धनिए में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स बॉडी के सूजन को भी कम करने का काम करते हैं।

Coriander Benefits: किन बीमारियों के लिए रामबाण है हरा धनिया?

हरा धनिया रसोई में मिलने वाला एक ऐसा सूखा मसाला है, जिसके बिना लगभग सब्जियां बनती ही नहीं है। वेज और नॉनवेज का ये स्वाद बढ़ाता है। यही वजह है कि, धनिए का इस्तेमाल सूखे और हरी पत्तियों दोनों के रुप में किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सूखे धनिए की तुलना में हरा धनिया ज्यादा हेल्दी माना जाता है। ये तमाम तरह की बीमरियों को दूर करने के काम आता है। हरे धनिया का फायदा सबसे ज्यादा पाचन, हाई बल्ड प्रेशर, गठिया, एक्जिमा, थायराइड, एलर्जी के साथ तनाव को कम करने में होता है।

लाभ के लिए धनिए का कैसे करें इस्तेमाल?

हरे धनिया का इस्तेमाल सब्जी में काटकर डालने के तौर पर तो किया ही जाता है। इसके साथ ही इसे विभिन्न तरह से भी अपनी लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं। हरे धनिए के ज्यादे फायदे के लिए इसका जूस, चटनी, खाली पेट चबाकर, या पीसकर फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शरीर के अंधरुनी हिस्सों के लिए हरा धनिया एक औषधि के रुप में तो काम करता है। वहीं, फेस पर ये एक प्राकृतिक टोनर के रुप में काम करता है। इसे दही या फिर एलोवेरा जैल के साथ यूज किया जा सकता है। आप इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर कई गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। किडनी, लो ब्लड प्रेशर,सर्जरी वाले लोगों पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 22, 2026

Health Tips

जुलाई 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026