---Advertisement---

Hair Tips: बालों को गिरने से रोक देती है ये देसी चीज, मानसून में झड़ते हेयर से परेशान लोग जरुर करें ट्राई

Hair Tips: अगर आपके बाल भी ढ़ रहे हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे, देसी उपाय को आजमा सकते हैं। ये बालों को टूटने से रोकेंगे। वहीं, चमकदार भी बनाएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 19, 2026 1:00 अपराह्न

Hair Tips
Follow Us
---Advertisement---

Hair Tips:  बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। कई बार महंगे ट्रीटमेंट भी गिरते बालों को नहीं रोक पाते हैं। अगर आप भी इसी तरह सी स्थिति से गुजर रहे हैं तो कुछ नहीं बस एक देसी तरीका आजमाना है। हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा एक ऐसा उपाय बताया जा रहा है जो महंगे शैम्पू और केयर पर भारी है।  इसके लिए बस आपको मेथी दाने की जरुरत होगी।  मेथी को सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो ये काफी लाभकारी परिणाम देती है। आयुवर्दे में इसे बहुत अच्छी औषिधि बताया गया है।

Hair Tips:  टूटते बालों के लिए क्यों बेस्ट है मेथी दाना?

मेथी को बालों के लिए सबसे बेस्ट नेचुरल उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद केराटिन नाम का प्रोटीन बालों को मजबूत बनाता है। वहीं, इसमें मौजूद निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों तक भरपूर ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंचाता है। इसका आयरन बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

देखें वीडियो

मेथी में वेलिथिन होता है। ये मॉइस्चराइज़र के रुप में काम करता है। जिससे बाल चमकदार और लंबे बनते हैं। वहीं, मेथी में पोटैशियम , विटामिन A, C और K के साथ सैपोनिन्स होता है। ये सभी मिलकर बालों को झड़ने से रोकते हैं और मजबूत बनाते हैं।

मेथी का कैसे करें इस्तेमाल?

बालों के लिए मेथी का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ एक कटोरी में मेथी दाना को भिगोकर रखना है और सुबह इसके पानी को पी लेना है और मेथी दाने को खा लेना है। आपको बता दें, सूखे मेथी दाने बहुत सख्त होते हैं और उनके पोषक तत्व लॉक्ड होते हैं।पूरी रात भिगोने से इसके पोषक तत्व एक्टिव हो जाते हैं। इसके बाद प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और आयरन खुलकर बालों की जड़ों तक पहुंचता है। ये बालों की जड़ों को क्लीन करके उन्हें मजबूत बनाता है। डैंड्रफ से परेशान लोगों को भी फायदा मिलता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026