---Advertisement---

Cotton Buds Side Effects: कॉटन बड्स से कान साफ करना हो सकता है खतरनाक, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Cotton Buds Side Effects: कान हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में जैसे हम शरीर के अन्य अंगों की सफाई करते हैं वैसे ही कान की सफाई करना भी बहुत जरूरी है नहीं तो हमारे कान में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग कान को साफ करने के लिए कॉटन बड्स ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 29, 2023 2:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cotton Buds Side Effects: कान हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में जैसे हम शरीर के अन्य अंगों की सफाई करते हैं वैसे ही कान की सफाई करना भी बहुत जरूरी है नहीं तो हमारे कान में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग कान को साफ करने के लिए कॉटन बड्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि, कॉटन बड्स का इस्तेमाल करना हमारे लिए काफी हानिकारक हो सकता है।

कॉटन बड्स से सफाई करना खतरनाक

दरअसल कॉटन बड्स हमारे कानों के लिए काफी खतरनाक है। हेल्थ एक्सपोर्ट का ऐसा मानना है कि, जब हम कॉटन बड्स को कान में जमी गंदगी को निकालने के लिए उसमें डालते हैं तो वह गंदगी को निकालने की बजाए गंदगी को कान के अंदर की तरफ धकेल देता है। ऐसे में सारी गंदगी कान के अंदर तक चली जाती है।‌ ऐसे में गंदगी के कान के अंदर जाने से हमारे कान में इन्फेक्शन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए हमें कॉटन बड्स से कानों की सफाई नहीं करनी चाहिए।

इस तरह करें कानों की सफाई

ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि, अगर कॉटन बड्स हमारे लिए खतरा है तो हम अपने कानों की सफाई कैसे करें। वैसे तो नहाते वक्त कान खुद ही साफ हो जाते हैं। वहीं समय-समय पर कानों में जमा ईयर वैक्स भी निकल जाता है लेकिन अगर आप फिर भी अपने कानों की सफाई करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि, इसके लिए आप तेल की कुछ बूंदे अपने कान के अंदर डाले। इसके बाद कान को रुई से ढक लीजिए और कुछ देर बाद कान का सारा मैल तेल के साथ बाहर आ जाएगा। कान को साफ करने का ये एक सबसे अच्छा मेथड है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026