---Advertisement---

Covid-19 के नए वेरिएंट से मची अफरा-तफरी! WHO ने जारी किए ये अहम निर्देश; देखें डिटेल

Covid-19: बीते लगभग दो वर्ष पहले की बात होगी जब कोरोना (Covid-19) के बढ़ते मामलों ने दुनिया को अपनी आगोश़ में लिया था। इस दौरान अनगिनत लोगों की जान गई थी। दावा किया गया कि शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसनें किसी अपने को इस महामारी के दौरान नहीं खोया हो।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Covid-19
Follow Us
---Advertisement---

Covid-19: बीते लगभग दो वर्ष पहले की बात होगी जब कोरोना (Covid-19) के बढ़ते मामलों ने दुनिया को अपनी आगोश़ में लिया था। इस दौरान अनगिनत लोगों की जान गई थी। दावा किया गया कि शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसनें किसी अपने को इस महामारी के दौरान नहीं खोया हो। हालाकि इस के बाद टीकाकरण व अन्य उपायों से कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाया गया और अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौटी। खबर है कि अब फिर एक बार कोरोना का नया वेरिएंट देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में दस्तक दे चुका है जिससे अफरा-तफरी मची है। कोरोना वायरस के इस नए रुप को सब-वेरिएंट JN.1 के नाम से जाना जा रहा है जो कि BA.2.86 का सब-वेरिएंट है। विश्व के विभिन्न हिस्सों में महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। डब्ल्यूएचओ ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट कर सभी देशों से सतर्कता अपनाने की अपील की है।

WHO ने जारी किए अहम निर्देश

कोविड के नए रुप (सब-वेरिएंट JN.1) के बढ़ते मामले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन पूरी तरह से सतर्क है। डब्ल्यूएचओ की ओर से इस संबंध में वीडियो जारी कर अहम निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत डॉ मारिया वान केरखोव ने सांस संबंधी बीमारियों कोविड-19 और जेएन.1 सब वेरिएंट में मौजूदा उछाल के बारे में बात की है। उन्होंने लोगों को सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जानें से परहेज करने की सलाह दी है। डॉ मारिया वान की ओर से ये भी कहा गया है कि बदलते समय के साथ कोविड का स्वरुप बदला है और ये तेजी से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहा है।

Covid-19 से बचने के लिए करें ये उपाय

डब्ल्यूएचओ की ओर से डॉ मारिया वान केरखोव ने इस महामारी से बचने के लिए भी उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कहा है कि लोग अपने आप को इंफेक्शन से बचा कर रखें। इसके साथ ही अगर किसी को श्वास संबंधी दिक्कतें आती हैं तो तत्कल रुप से चिकित्सकों से परामर्श लें। डब्ल्यूएचओ की ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने की अपील भी की गई है। स्वास्थ्य संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लोग अपनी बारी आने पर तत्काल रुप से टीका अवश्य लें जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।

बढ़ रहे Covid-19 के मामले

कोविड-19 के नए स्वरुप को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बन रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भारत के साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। भारत की बात करें तो केरल में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हालाकि अभी स्थिति नियंत्रण में है ऐसे में सतर्कता बरतने की जरुरुत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026