---Advertisement---

Diet For Hormone Imbalance: हार्मोन को बैलेंस करने के लिए रामबाण है ये 5 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल और रहें फीट एंड फाइन

Diet For Hormone Imbalance: महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर पिंपल्स, पीसीओएस, थायरॉयड डिसऑर्डर और शरीर के अलग हिस्सों पर अनचाहे बाल जैसी परेशानियों का झेलना पड़ता है। इसका कारण हार्मोन का असंतुलित होना है। हार्मोंस के असंतुलित होने के कारण ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 14, 2023 3:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diet For Hormone Imbalance: महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर पिंपल्स, पीसीओएस, थायरॉयड डिसऑर्डर और शरीर के अलग हिस्सों पर अनचाहे बाल जैसी परेशानियों का झेलना पड़ता है। इसका कारण हार्मोन का असंतुलित होना है। हार्मोंस के असंतुलित होने के कारण महिलाओं को कई सारी चीजों से परेशान होना पड़ता है। इसलिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

आपको बता दें, कुछ चीजें ऐसी है जिसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। इससे महिलाओं का हार्मोन संतुलित रहता है। वहीं कई प्रकार की बड़ी परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से महिलाएं कई बड़ी बीमारियों से बची रहती हैं। तो आइए जानते हैं इमबैलेंस हार्मोन को संतुलित करने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करें।

1. अलसी का बीज है बेहद फायदेमंद

हार्मोन के संतुलन को बरकरार रखने के लिए अलसी का बीज बेहद फायदेमंद है। इसमें पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इतना ही नहीं इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन नामक तत्व मौजूद है जो हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अलावा अलसी में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, ओमेगा-3 जैसे पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

2. बादाम है सेहत के लिए रामबाण

बादाम एक ऐसा फूड है जो हार्मोन को बैलेंस करने में रामबाण है। इसका प्रभाव एंडोक्राइन सिस्टम पर पड़ता है। वहीं बादाम के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है। वहीं बादाम खाने से टाइप 2 डायबिटीज का भी खतरा कम हो जाता है।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

3. चना को करें डाइट में शामिल

चना पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन बी, विटामिन बी 6, फोलेट, प्रोटीन और फाइबर जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स चना को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में गुड हार्मोन्स रिलीज होता है।

4. एवोकाडो है सबसे बेस्ट

अगर आप असंतुलित हार्मोन के परेशान हैं तो एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करें। हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए एवोकाडो रामबाण है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए एवोकाडो के सलाद को डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

5. एक सेब खाना है जरूरी

सेब पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें फाइबर से लेकर एंटी-ऑक्सीडेंट तक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं सेब के नियमित सेवन से व्यक्ति कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा रहता है। इसके अलावा सेब में विटामिन्स की भी संतुलित मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से व्यक्ति का वजन कंट्रोल रहता है।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026