---Advertisement---

Dieting side effects: ऐसी डायटिंग हेल्थ का कर देती है कबाड़ा! जानिए बॉडी पर पड़ने वाले भयंकर साइड इफेक्ट्स

कई बार लोग फिट दिखने होड़ में हद से ज्यादा डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं जिसका खामियाजा आखिर में उन्हीं के शरीर को उठाना पड़ता है. आज यहां जरूरत से ज्यादा डायटिंग करने से इसके शरीर पर होने वाले नुक्सानों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 23, 2023 9:04 अपराह्न

dieting side effects
Follow Us
---Advertisement---

Dieting side effects: आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी के बीच गलत खाने ही आदतों के चलते मोटापा एक आम सी समस्या हो गई है. लोग इससे बचने के लिए डाइटिंग और न जाने कितने ही तरह के फिटनेस प्लेन फॉलो करते हैं, जोकि धीरे-धीरे जरूरत से ज्यादा एक स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है. कई बार लोग फिट दिखने होड़ में हद से ज्यादा डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं जिसका खामियाजा आखिर में उन्हीं के शरीर को उठाना पड़ता है. आज यहां जरूरत से ज्यादा डायटिंग करने से इसके शरीर पर होने वाले नुक्सानों के बारे में बताने जा रहे हैं.

कब डायटिंग डालती है उल्टा असर?

डायटिंग करना अच्छी बात है इसे करने से शरीर की हर एक चीज बैलेंस में रहती है, मगर एक प्वाइंट पर आकर यह भी शरीर को ही नुक्सान पहुंचाने लगती है. बता दें कि हमारा शरीर कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उसे चलाने के लिए खाने की जरूरत होती ही है. कई बार डाइटिंग के चक्कर में खाना न खाने की वजह से शरीर को ठीक तरह न्यूट्रीएंट्स नहीं मिल पाते हैं जिस वजह से कई परेशानियां देखने को मिलती हैं.

मेटाबॉलिज्म लॉ हो जाना

मोटापे को दूर करने और फिट होने की जिद में कई बार लोग खाना कम कर देते हैं जिसका सीधा असर उनके मेटाबोलिज्म पर पड़ता है. शरीम में मेटाबोलिज्म के धीमें पड़ने से भूख का एहसास होना भी बंद हो जाता है जोकि लंबे समय में शरीर के लिए काफी खतरनाक है.

वीकनेस रहना

शरीर में एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स खाया जाने वाला खाना है इसलिए हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर चीजे खाने की सलाह दी जाती है. कई बार डायटिंग के चलते लोग खाना छोड़ देते हैं जिससे उनके शरीर में वीकनेस रहने लगती है.

डाइजेशन से जुड़ी प्रोब्लम

आपको बता दें कि कम खाना डाईट में लेने की वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं. इसमें गैस बनना, और अपच होना सामान्य लक्षण हैं वहीं अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो हालत और भी खराब हो सकते हैं.

मेंटल स्ट्रेस

हमारा दिमाग बॉडी के हर एक भाग से जुड़ा हुआ है, हमेशा डायटिंग पर रहने वाले लोगों को जब डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत होती है तो कहीं न कहीं वो हमारे दिमाग पर भी असर डालती है इस वजह से लोगों को मेंटल स्ट्रेस का भी सामना करना पड़ता है.  

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026