---Advertisement---

बारिश में अंगूर, पपीता समेत ये फल खाने से बढ़ता है संक्रमण का खतरा, नुकसान जानकर आज ही कर लेंगे तौबा

Health Tips: देशभर में ज्यादातर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में आपको बता दें कि, मानसून के मौसम में ज्यादातर लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में सर्दी गर्मी बनी रहती है जिसकी वजह से जल्दी जुकाम और खांसी होती है। इसी के साथ इस मौसम ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 13, 2023 1:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: देशभर में ज्यादातर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में आपको बता दें कि, मानसून के मौसम में ज्यादातर लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में सर्दी गर्मी बनी रहती है जिसकी वजह से जल्दी जुकाम और खांसी होती है। इसी के साथ इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए तीन ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप बारिश के मौसम में बिल्कुल भी ना खाएं। इन फलों के सेवन से आपको लूज मोशन, डारिया समेत पेट के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा।

इस मौसम में बेहद सावधानी बरतनी की जरुरत

दरअसल हेल्थ एक्सपोर्ट का कहना है कि, बरसात के मौसम में पतले छिलके वाले फलों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे फलों में बैक्टीरिया के कंटामिनेटेड होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को जल्दी से संक्रमण फैलता है। इस मौसम में पेट से जुड़े इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा देखने को मिलता है। इससे बचने के लिए आपको खान पीन में बेहद सावधानी बरतनी होगी। इसी के साथ हेल्थ एक्सपोर्ट का कहना है कि, आपको इस मौसम में ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि उसमें जल्दी बैक्टीरिया लगने का खतरा होता है। इसी के साथ इस मौसम में लोगों को जंक फूड अवॉइड करना चाहिए और घर पर ताजा खाना बनाकर ही खाना चाहिए।

Also Read: Delhi Flood Alert: दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा खतरा, निचले इलाकों में घुसा यमुना का पानी, धारा 144 लागू

बरसात के मौसम में इन फलों को करें अवॉयड

वही हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो उन्होंने कहा कि, इस मौसम में स्ट्रॉबेरी और अंगूर का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन फलों के छिलके काफी ज्यादा पतले होते हैं। जिसकी वजह से इसमें बेक्टेरिया का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसी के साथ ये बारिश के फल भी नहीं है। इसमें कंटामिनेशन का खतरा काफी ज्यादा होता है जिसकी वजह से लोगों को लूज मोशन, डायरिया और पेट के इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। इसी के साथ उन्होंने पपीता को खाने से भी मना किया है। ऐसा करने से पेट का इन्फेक्शन काफी ज्यादा हद तक बढ़ सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की राय माने तो उनके अनुसार इन तीनों फलों को बरसात के मौसम में अवॉयड करना चाहिए।

Also Read: Monsoon Rains: पहाड़ों में जल प्रलय, मैदानों में तबाही, PM मोदी ने लिया स्थिति का अपडेट, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026