---Advertisement---

Eye Care Tips: आंखों की रोशनी को रखना है बरकरार तो भूलकर भी न करें इन 4 लक्षणों को नजरअंदाज!

Eye Care Tips: सभी के शरीर का सबसे अनमोल अंग उसका आंख होता है। आंख से ही व्यक्ति दुनिया के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाता है। मगर आंखों को लेकर व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आने लगती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें, बढ़ती उम्र के साथ आंखों के रोशनी कम होने ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 27, 2023 12:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eye Care Tips: सभी के शरीर का सबसे अनमोल अंग उसका आंख होता है। आंख से ही व्यक्ति दुनिया के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाता है। मगर आंखों को लेकर व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आने लगती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें, बढ़ती उम्र के साथ आंखों के रोशनी कम होने की समस्या लाजमी है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी आंखों का ध्यान बेखूबी रखना चाहिए।

इसलिए आज इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जिसे आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण भी आंखों की रोशनी जाने का खतरा मंडरा सकता है। इसलिए इन चीजों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। तो आइए विस्तार से जानते हैं किन 4 लक्षणों का रखना होगा ध्यान।

1. लगातार आंखों में दर्द और सूजन का आना

कई बार आंखों में दर्द और सूजन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मगर वो समय के साथ ठीक भी हो जाता है। लेकिन कई बार ये समस्या बढ़ जाती है। इसे व्यक्ति को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे कई बीमारियों उत्पन्न हो सकती है। वहीं ये ट्यूमर का कारण भी बन सकता है। इसलिए सूजन और दर्द जैसी स्थिति में तुरंत व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

2. अधिक समय तक आंख का लाल रहना

आधिक समय तक आंखों का लाल होना, समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा आंखों में दर्द, जलन, खुजली जैसी समस्या से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वरना व्यक्ति को इन्फेक्शन, मोतियाबिंद जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

3. कम रोशनी में नहीं देख पाना

आंखों के स्वस्थ रहने के कारण आप आसनी से चीजों को देख सकते हैं। मगर आपको कम रोशनी में नहीं दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे लेंस में बीमारी होने का खतरा मंडराता रहता है। इसलिए ऐसी स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

4. धुंधला या किसी चीज का दो दिखना

कई बार आंखों की रोशनी धुंधली पड़ जाती है। इतना ही नहीं, कई स्थिति में तो चीजें दो दिखने लगती है। इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये एक गंभीर समस्या है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इन चीजों का रखें खास ख्याल

  • आंखों का ख्याल रखने के लिए लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा स्क्रीन ग्लास का इस्तेमाल करें।
  • डाइट में विटामिन ए सहित पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को शामिल करें।
  • आंखों का ध्यान रखने के लिए प्रतिदिन योग और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026