---Advertisement---

जानवरों को खाने में दिया जाने वाला यह मोटा दाना बन गया बीमारों के लिए सुपरफूड, कीमत कर देगी हैरान

Foxtail Millet Benefits: आजकल कई बीमारियों से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह बात सच है कि लोग इससे उभरने के लिए दवाई लेते हैं और कहने में दो राय नहीं है कि दुनिया दवाई पर चल रही है और जिंदा भी है। ऐसे में एक ऐसे सुपर फूड का नाम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2024 5:40 अपराह्न

Foxtail Millet Benefits
Follow Us
---Advertisement---

Foxtail Millet Benefits: आजकल कई बीमारियों से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह बात सच है कि लोग इससे उभरने के लिए दवाई लेते हैं और कहने में दो राय नहीं है कि दुनिया दवाई पर चल रही है और जिंदा भी है। ऐसे में एक ऐसे सुपर फूड का नाम आज हम आपको बता रहे हैं जिसे पहले जानवरों के चारे के रूप में प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब इसके फायदे जानने के बाद यह सुपर फूड बन गया है। बीमारियों में कारगर साबित होने के बाद इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। हम बात कर रहे हैं कुटकी या फॉक्सटेल की जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

Foxtail Millet Benefits जानकर होगी हैरानी

आपको Foxtail Millet Benefits जानकर हैरानी होगी कि एक कप कुटकी के दानों में 207 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें 41 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 ग्राम प्रोटीन, 1.7 ग्राम फैट, 2.2 ग्राम फाइबर सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। पहले इस चारे का प्रयोग लोग जानवरों को खाना खिलाने के तौर पर करते थे लेकिन अब यह सेहत का खजाना बन गया है। इसकी कीमत भी 200 से 300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Foxtail Millet शुगर को करें कंट्रोल

अगर कुटकी के फायदे की बात करें तो शुगर को कंट्रोल करने में यह असरदार है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें फाइबर और नॉन स्टार्ची पोलिसैकराइड होता है। वहीं कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी की वजह से यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है।

Foxtail Millet पेट के बीमारियों पर भी असरदार

कुटकी पेट के बीमारियों पर भी असरदार है और यह पाचन को बेहतर करने के लिए उपाय है। रिपोर्ट्स में कहा गया है की छोटी आंत से संबंधित बीमारियां जिसे सीलिएक कहा जाता है उसपर भी कुटकी काफी फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी Foxtail Millet Benefits

कुटकी के फायदे की बात करें तो यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी काफी सहायक है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल को चिपका लेता है और फिर इसे शरीर से बाहर कर देता है। कहा गया है कि इसमें मौजूद प्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए असरदार है।

Foxtail Millet Benefits कैंसर के रिस्क को भी कम

इतना ही नहीं आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि कुछ रिसर्च में कहा गया है कि यह कैंसर के रिस्क को भी कम करने के लिए सुपर फूड की तरह काम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026