---Advertisement---

Hair Transplant कराने से लेकर इसके खर्चे से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा, बस करें एक क्लिक

Hair Transplant: हेयर ट्रांसप्लाट करने से सिर के जिस हिस्से में बालों की कमी है , वहां पर सिर के दूसरे हिस्से बालों को लेकर लगाया जाता है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 13, 2023 2:32 अपराह्न | Updated: जून 13, 2023 4:14 अपराह्न

hair transplant
Follow Us
---Advertisement---

Hair Transplant: बाल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। सिर पर बाल होने से खूबसूरती और ज्यादा निखर जाती है। हर किसी का मन करता है कि उसके एकदम लंबे और मजबूत बाल हो । लेकिन कई  लोगों के सिर पर बालों की कमी होती है या वह पूरी तरह से गंजे होते है।  जिस वजह से उन्हें लोगों के द्वारा बनाए गए मजाक का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों को इस तरह की समस्या से झुझना पड़ रहा है वह हेयर ट्रांसप्लांट की मदद से भी अपने सिर पर हो रही बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको पता चलेगा कि यह आखिर यह हेयर ट्रांसप्लांट होता क्या है ? इसे कराने की पूरी प्रक्रिया क्या है ? और इसे कराने में कुल कितना खर्चा होता है ? आदि के बारे में जाननें को मिलेगा।

यह भी पढ़ें :Health Tips: अगर रील्स देखने से आपकी आंखों में भी होता है दर्द , तो हो जाएं सावधान आप इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार

क्या होता है हेयर ट्रांसप्लांट      

हेयर ट्रांसप्लांट एक तरीके का ट्रीटमेंट है जिसमें डॉक्टर मरीज के सिर के अधिक बाल वाले हिस्से से थोड़े बालों को लेकर जिस हिस्से में बालों की कमी हो रही है वहां पर लगाते है। इस बारे में लोगों को थोड़ा कम जानकारी है। इस अलग तरीके के ट्रीटमेट का इस्तेमाल अधिकतर उन्हीं लोगों के द्वारा किया जाता हैं जो एंड्रोजेनिटक एलोपेसिया की बीमारी से पेरशान रहते हैं । इसके साथ ही जिन लोगों के सिर पर बाल काफी कम होते है वह भी इस तकनीकी का इस्तेमाल कर अपने सिर पर बालों को उगा सकते हैं।

हेयर ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया

इस हेयर ट्रांसप्लांट करने का एक अलग प्रक्रिया होती है जिसमें मरीज को 2 से 3 सेंशन लेने होते हैं। लेकिन कई लोगों को इसकी इतनी आवश्यकता नहीं होती है , जिसके चलते वह एक ही सेंशन लेते हैं।  इस हेयर ट्रांसप्लांट को करने के 2 तरीके होते हैं।

फॉलिक्युलर  यूनिट एक्सट्रैक्शन  Follicular Unit Extraction

इस प्रक्रिया को स्ट्रिप हार्वेस्टिंग भी कहा जाता है । जैसे नाम से ही पता चल रहा है स्ट्रिप । इसमें सिर के जिस हिस्से पर अधिक बाल हैं , वहां से बालों को छोटे-छोटे स्ट्रिप में पहले काट लिया जाता हैं। फिर उन्हीं स्ट्रिप को कम बालों वाले हिस्से पर लगा दिया जात है।यह वाली प्रक्रिया लोगों क द्वारा अधिक इस्तेमाल की जाती है क्योंकि इसें दर्द भी काफी कम होता है।

फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांट Follicular Unit Transplantation

यह तरीका पहले वाले तरीके से थोड़ा अलग है। जैसे उसमें बोलें को छोटा-छोटा काट कर फिर लगाया जाता था। लेकिन इसमें बालों को उसकी जड़ से 5 से 10 इंच लंबाई में हटाकर कम वाले हिस्से पर लगाया जाता है। इसे स्ट्रिप प्रक्रिया के नाम से भी जाना जाता है। कई बार इस प्रक्रिया का यूज करते समय स्किन पर निशान भी रह जाते है।

हेयर ट्रांस प्लांट कराने की क्या है कॉस्ट

हेयर ट्रांसप्लांट कराने की कीमत मरीजों के द्वारा तय की गई सेंशन के आधार पर होता है। जितने अधिक सेंशन होंगे , उतनी इसकी कीमत भी ज्यादा होगी। इसके साथ ही मरीज कहां से इसका इलाज कर रहा है , उसके हिसाब से भी कीमत अलग-अलग हो सकती है।  वैसे आमतौर पर हेयर ट्रांस प्लांट की कीमत 25 हजार से शुरू होते हुए एक लाख के करीब या उसे अधिक भी जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 31, 2026

Periods

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026