---Advertisement---

Hair Fall In Men: हेयर फॉल और गंजेपन के हो रहे हैं शिकार तो आज ही छोड़ें ये 3 आदतें, बालों की नहीं देनी पड़ेगी कुर्बानी

Hair Fall In Men: खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा मौसम में भी काफी बदलाव देखा गया है। पॉल्यूशन का स्तर भी दिन पर दिन बढ़ रहा है। इसका असर पुरुषों पर अधिक देखने को मिलता है। इसलिए पुरुषों को अपने ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 25, 2023 4:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Fall In Men: खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा मौसम में भी काफी बदलाव देखा गया है। पॉल्यूशन का स्तर भी दिन पर दिन बढ़ रहा है। इसका असर पुरुषों पर अधिक देखने को मिलता है। इसलिए पुरुषों को अपने लाइफस्टाइल से इन 3 चीजों को हटाने की जरूरत है। इन 3 खराब आदतों को लाइफस्टाइल से हटाने के बाद आपको बालों की कुर्बानी नहीं देनी होगी। आपको गंजेपन का शिकार नहीं होना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं किन आदतों को हटाने की है जरूरत।

1. एनर्जी ड्रिंक का न करें अधिक सेवन

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक के अधिक सेवन से पुरुषों को कई नुकसान झेलने पड़ते हैं। इसमें कैफिन की अधिक मात्रा पाई जाती है। इससे बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न होने लगती है। ये समस्या पुरुषों में अधिक देखा गया है।

2. बालों में न करें रोजाना शैंपू

पुरुषों की आदत होती है रोजाना बालों से नहाना और रोज शैंपू करना। मगर आपको बता दें, इस आदत से ही पुरुष गंजेपन का शिकार होते हैं। इससे उन्हें कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शैंपू से बाल धोना गलत नहीं है। मगर हर रोज शैंपू करना बालों को कमजोर बना सकता है। इसलिए हफ्ते में सिर्फ 2 दिन ही शैंपू करें। ये बालों के लिए फायदेमंद होता है।

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

3. बालों में नियमित लगाएं तेल

पुरुष अक्सर अपने बालों में तेल नहीं लगाते हैं। इससे उनका बाल जड़ से कमजोर होने लगता है और उन्हें गंजेपन का शिकार होना पड़ता है। इतना ही नहीं बालों में तेल न लगाने से रूखेपन की भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए बालों में शैंपू करने से एक पहले तेल जरूर लगाएं। इससे जड़ को मजबूती मिलती है। इससे बालों को पोषण मिलता है।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026