---Advertisement---

Mental Disorder का शिकार हो सकती है दुनिया भर की आधी आबादी, स्टडी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Mental Disorder: शरीर के फिट होने के साथ-साथ व्यक्ति का दिमागी तौर पर फिट होना भी बेहद जरूरी है। यदि व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता तो उसका दिमाग काफी थक जाता है और उसकी काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसी वजह से व्यक्ति मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 3, 2023 1:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mental Disorder: शरीर के फिट होने के साथ-साथ व्यक्ति का दिमागी तौर पर फिट होना भी बेहद जरूरी है। यदि व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता तो उसका दिमाग काफी थक जाता है और उसकी काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसी वजह से व्यक्ति मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। एक स्टडी के मुताबिक खुलासा हुआ है कि दुनिया की लगभग आधी आबादी मानसिक समस्या से पीड़ित है।

स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

द यूनिवर्सिटी ऑफ हावर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक बताया गया है कि दुनिया की आधी आबादी 75 साल की उम्र तक मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो सकती है। इस स्टडी में लगभग 15 हजार लोगों को शामिल किया गया और उसमें 29 देशों के लोगों ने साल 2021 और 2022 में हिस्सा लिया। रिसर्च में शामिल होने वाले पुरुषों और महिलाओं में तीन मेंटल डिसऑर्डर को बताया गया। इसके अलावा पुरुषों में एल्कोहल, डिप्रेशन, एब्यूज्ड और फोबिया जैसी समस्याएं भी पाई गई। वहीं महिलाओं में डिप्रेशन स्ट्रेस के साथ-साथ फोबिया जैसी समस्याएं भी पाई गई।

मेंटल डिसऑर्डर होने के लक्षण

  • नींद की आदतों में बदलाव होने के साथ ही मेंटल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ जाता है। जैसे रात को नींद ना आना या दिन में नींद आना, रात को बार-बार जागना, सुबह देर तक सोना भी यह सब खराब मानसिक स्वास्थ्य के संकेत है।
  • जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा तनाव लेने लगता है तो उसको छोटी-छोटी बातों का भी डर महसूस होने लगता है। यह भी मेंटल डिसऑर्डर होने का प्रमुख लक्षण है।
  • खुशी महसूस होना या खुशी बिल्कुल महसूस ना होना भी खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण है। इसके अलावा काम में भी रुचि ना होना यह मानसिक तनाव को ज्यादा प्रभावित करता है।
  • मेंटल डिसऑर्डर का सबसे बड़ा संकेत है कि व्यक्ति सोशल एक्टिविटी करना बंद कर देता है।

मेंटल हेल्थ को कैसे कर सकते है सही

अपनी मेंटल हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए 7 से 8 घंटे की प्राप्त नींद लें। संतुलित भोजन खाए और एनर्जी लेवल में भी सुधार करें। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी करें। अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज भी शामिल करें। मेंटल हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026