---Advertisement---

Health tips: रात को सोने से पहले नहाना देता है कई बीमारियों को दावत, नींद से लेकर बालों तक को पहुंचा सकता है नुकसान

आज हम देर रात नहाने से सेहत पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानेंगे, साथ ही सेहत पर पड़ने वाले इसके साइडइफेक्ट्स के बारे में भी जानेंगे

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 2, 2023 5:27 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 11:38 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: दिन में दो बार नहाने को एक आइडल जिंदगी का हिस्सा माना जाता है, खासकर गर्मियों में कई लोग रात को सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं. ऐसा करने से न केवल दिनभर की थकान निकल जाती है बल्कि नींद भी अच्छी आती है. मगर आपको बता दें कि ऐसा करना सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं होता, रात में नहाकर सीधा सोने से हम कहीं न कहीं कई बिमारियों को अपने पास बुला लेते हैं. ऐसे में आज हम देर रात नहाने से सेहत पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानेंगे.

नींद पर पड़ सकता है असर

एक बार को सुनने में यह अजीब जरूर लग सकता है, मगर यह सच है कि सोने से पहले नहाने का सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है. इसके पीछे तापमान का विज्ञान काम करता है, रात में हमारे शरीर का तापमान दिन के मुकाबले कम होता है, जिससे हमें नींद आती है. मगर नहा लेने से एकदम बॉड़ी टेम्परेचर बढ़ जाता है और इसके चलते नींद आने में समस्या होती है.

पाचन तंत्र खराब होता है

अक्सर लोग खाने के बाद नहाना पसंद करते हैं, जोकि एक गलत आदत है. ऐसा करने से न केवल हमारा पाचन तंत्र कनफ्युज हो जाता है बल्कि खाना भी टॉक्सिक हो जाता है. ऐसे में जितना हो सके रात में नहीं नहाना चाहिए और फिर भी जरूरी हो तो खाने से थोड़ समय पहले नहाने की कोशिश करनी चाहिए.

बाल हो सकते हैं डैमेज

महिलओं को छोड़ दें तो ज्यादातर लोग बाल सहित नहाना पसंद करते हैं, मगर ऐसा करना हमारे बालों को बुरी तरह से डेमेज कर सकता है. दरअसल गीले बालों को लेकर जब हम सोते हैं तो सर्दी होने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही तकिये पर गीले बाल टकराने से बाल डेमेज हो जाते हैं. ऐसे में जितना हो सके ऐसा करने से बचना चाहिए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026