---Advertisement---

Health Tips: दूषित पानी के सेवन से हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां, इस तरह बरतें सावधानी

Health Tips: मौजूदा समय में बारिश का मौसम चल रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। यह मौसम जितना ही सुहाना लगता है उतना ही खतरनाक भी होता है। दरअसल बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वही बारिश का पानी एकत्र होने से उसमें ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 27, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: मौजूदा समय में बारिश का मौसम चल रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। यह मौसम जितना ही सुहाना लगता है उतना ही खतरनाक भी होता है। दरअसल बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वही बारिश का पानी एकत्र होने से उसमें कई बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिसकी वजह से वह पानी दूषित हो जाता है। ऐसे में कई बार कुछ लोग इस दूषित पानी का सेवन करते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई जानलेवा बीमारियां हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दूषित पानी के सेवन से होने वाली खतरनाक बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हैजा

इस लिस्ट में पहला नाम हैजा बीमारी का आता है। कॉन्टैमिनेटेड पानी के सेवन से हैजा बीमारी होती है। हैजा एक जलजनित बीमारी है जिसमें उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या होती है। हैजा में व्यक्ति को लगातार उल्टी और दस्त होते रहते हैं जिसकी वजह से उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और उसे डीहाइड्रेशन की स्थिति से जूझना पड़ता है।

टाइफाइड

इस लिस्ट में दूसरा नाम टाइफाइड की बीमारी का है। टाइफाइड की बीमारी दूषित पानी के सेवन से होती है। इसमें व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ टाइफाइड की बीमारी गंदगी की वजह से भी होती है।

हेपेटाइटिस ए

इस लिस्ट में तीसरा नाम हेपेटाइटिस ए बीमारी का आता है। ये भी एक जलजनित बीमारी है जो मुख्य रूप से दूषित पानी के सेवन से फैलती है। इस बीमारी में व्यक्ति को बुखार, मतली, उल्टी और पीलिया होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सपोर्ट के अनुसार इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखे। जहां गंदा पानी इक्कादु है वहां जाने से बचे और दूषित पानी का सेवन ना करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026