---Advertisement---

Health Tips: ये कर लिया तो बारिश में चाहकर भी नहीं पनप सकेंगे कीड़े, यहां देखें घरेलू उपाय

Health Tips: बारिश के मौसम में अगर आपको भी कीड़ेे और मच्छरों से हो रही है परेशानी , तो इस तरह से उपयोग करें हल्दी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 30, 2023 9:40 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आजकल बारिश का मौसम होने की वजह से लोगों को जहां एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ इसी बारिश के चलते कई सारी बीमारियां भी घरों में प्रवेश करती हुई नज़र आ रही है। बदलते हुए इस गर्मी और बारिश के मौसम में घरों में सीलन और नमी जैसी दिक्कतें देखने को मिलती है। जिसके चलते घरों में साफ-सफाई का अत्यधिक ध्यान रखा जाता है। लेकिन फिर भी नमी और जगह-जगह पर पानी इकट्ठा होने की वजह से कीड़े, मच्छर आदि फैलने शुरू हो जाते हैं। खासतौर से घर के जिस हिस्से में अधिक गीला होता है, वहां पर सबसे ज्यादा मच्छर और कीड़े देखने को मिलते हैं। यह मच्छर दिखने में जितने छोटे होते हैं उनसे शरीर को तकलीफ उतनी ही ज्यादा होती है। लोग इन छोटे-कीड़े और मच्छरों को भगाने के लिए घरों में अलग-अलग तरह दवाई और स्प्रे का इस्तेमाल करते है। परंतु फिर भी यह मच्छर और कीड़े खत्म होने का नाम ही नहीं लेते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताया जाएगा। जिसका इस्तेमाल कर आप कीड़े-मकौड़े की इस बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Health Tips: ये कर लिया तो कभी भी बारिश में खराब नहीं होगा खाना, इस मानसून जरुर करें ट्राई

चींटी को भगाने के लिए इस प्रकार करें हल्दी का इस्तेमाल

इस चिपचिपे वाले बरसाती मौसम में चींटी भी बहुत अधिक देखने को मिलती है। इनको घरों से भगाने के लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा हल्दी और चीनी को लेना है। इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करना है और उसमें रूई की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उसे एक प्लेट में रखना है। कुछ समय बाद जिनती भी चींटी आपके घर में होगी, वह उस प्लेट में आसानी से आ जाएगी।

इस तरह कीड़ों से पाएं छुटकारा

बारिश के मौसम में अधिक पानी होने की वजह से कीड़े बहुत तेजी से नाली से निकला शुरू कर देते हैं। यह कीड़े सिंक के आसपास , वॉश बेसिन के वहां पर सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। सिंक के आसपास कीड़े होने से रसोई घर में रखें बर्तनों में वह गंदगी को छोड़ देते है। इन मच्छर को भगाने के लिए एक कटोरी में 2 चमम्च बेकिंग सोडा, 2 चम्मच हींग और 2 चम्मच हल्दी पाउडर डालना है। उसके बाद उसमें पानी को थोड़ा सा मिक्स करके अच्छे से उसका एक घोल तैयार करके एक स्प्रे में डाल दें। रात के समय इस घोल को अच्छे से सिंक और वॉश बेसिन के चारों तरफ स्प्रे करें। यह प्रक्रिया आपको पूरे एक हफ्ते तक करना है। उसके बाद आपके घर में कीड़ो की हमेशा के लिए छुट्टी हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:शादी से पहले लड़कियां क्यों करा रहीं अपना एग फ्रीज, भारत में बढ़ रहा इसका ट्रेंड, जानें क्या होती है Egg Freezing?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026