---Advertisement---

Health Tips: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से रहना है सुरक्षित तो, आज ही इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल

Health Tips: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए अपने खान पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। जिसके लिए आप इन पांचों चीजों को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Avatar of Afsana

By: Afsana

Published: अप्रैल 27, 2024 9:27 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2024 8:59 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: कैंसर आज के समय में एक गंभीर बीमारी बन चुकी है, जिसके चलते हर साल लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। इस बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने खानपान पर अधिक ध्यान देना बेहद जरूरी है। जिसके लिए आप इन सभी चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे शरीर इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकता है। साथ ही आपको कैंसर की बीमारी से लड़ने की शक्ति भी प्राप्त हो सकेगी।

1. दानेदार चीजों का करें सेवन

एक्सपर्ट्स के अनुसार जो व्यक्ति निरंतर दाल, काबुली चना, मटर और बीन्स इन सभी चीजों का एक साथ सेवन करता है वह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से बच सकता है। इन सभी में एंटी इन्फ्लेमेटरी, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर शामिल होते हैं। जिसकी मदद से पेट के कैंसर से बचा जा सकता है।

2. लहसुन और प्याज खाएं

Health Tips
Health Tips

अधिकतर लोग अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए भोजन में प्याज और लहसुन का उपयोग करते हैं। जिसके सेवन से लगभग 60 प्रतिशत कैंसर का खतरा शरीर से कम होता है। प्याज और लहसुन में शामिल एंटी इन्फ्लेमेटरी और ऑक्सीडेंट कैंसर की कोशिकाओं पर डायरेक्ट अटैक करता है, जिससे कैंसर का खतरा टल जाता है।

3. ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ जीवन शैली को बढ़ाने में भी खूब मदद करती है। इसमें मौजूद पौष्टिक गुण शरीर को कई रोगों सहित कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी सुरक्षित रखता है।

4. रेनबो डाइट को करें फॉलो:

रेनबो डाइट कई तरह के खाद्य पदार्थों के मिश्रण को कहा जाता है, जिसमें पालक, संतरा, धनिया, केला, तरबूज, सेब, खीरा, टमाटर, और गाजर जैसी चीजें शामिल है। इन सभी चीजों में फाइटोकेमिकल शामिल होता है जो लंक्स, ब्रेस्ट और आंतों में होने वाले कैंसर के खतरे से टालने में मदद करता है।

5. ब्रोकली का भरपूर करें उपयोग

ब्रोकली सेहत के लिए बेहद लाभदायक है, इसमें शामिल एंजाइम कैंसर के खतरे को टालने में बेहद मदद करता है। जिसके लिए आपको इस चमत्कारी फूड को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए और निरंतर इसका सेवन करना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Afsana

Afsana

अफसाना डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफ स्टाइल, फैशन और हेल्थ के कैटेगिरी पर लिखती हैं और लोगों तक इन सभी विषय की जानकारी पहुंचाती हैं। इन्होने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई राम लाल आनंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। यह हिंदुस्तान टाइम्स और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठानों में काम कर चुकी हैं। पिछले कुछ समय से यह अपनी सेवा डीएनपी न्यूज़ नेटवर्क में दे रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026