---Advertisement---

Health Tips: करेला नहीं बल्कि ये 4 चीजें करती हैं शुगर कंट्रोल, मरीज जरुर करें ट्राई

Health Tips: अगर आपका शुगर कंट्रोल नहीं है और करेले या फिर इसके जूस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर सलीम जैदी की सलाह जरुर जानें. वो बता रहे हैं कि, करेले से बेस्ट और कौन से अन्य विकल्प है? 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2026 12:50 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अगर आपका शुगर कंट्रोल नहीं है और करेले या फिर इसके जूस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर सलीम जैदी की सलाह जरुर जानें. वो बता रहे हैं कि, करेले से बेस्ट और कौन से अन्य विकल्प है?  जिनसे डायबिटिज को कंट्रोल किया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,करेले के जूस की जगह आप लौकी का जूस, खीरे का रस, मेथी का पानी या आंवले का एलोवेरा जूस पी सकते हैं. ये बल्ड शुगर को कंट्रोल करता है. इसके साथ ही बॉडी को डिटॉक्स भी करता है.

मेथी दाने का सेवन

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, मेथी दाने के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में काफी फायदा होता है. मेथी दाने में फाइबर होता है।

देखें वीडियो

यह पेट में जाकर भोजन के पाचन को धीमा कर देता है, जिससे खाना खाने के बाद अचानक शुगर नहीं बढ़ता है. मेथी में  मौजूद’4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसीन’ भी इंसुलिन को बढ़ाता है.

दालचीनी का सेवन

इसी तरह दालचीनी का भी सेवन कर सकते हैं.दालचीनी में ऐसे सक्रिय यौगिक होते हैं जो शरीर के भीतर हुबहू इंसुलिन की तरह काम करते हैं. ये शरीर में शुगर के लवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं.

जामुन के बीजों का सेवन

जामुन के बीजों में ‘जाम्बोलिन’ और ‘जाम्बोसिन’ होता है. ये शरीर से बढ़े हुए शुगर को कंट्रोल करता है. इसीलिए इसका सेवन किसी ना किसी रुप में कर सकते हैं.

दवा के साथ टहलना भी जरुरी

इसी तरह  टहलने से भी फायदा मिलता है. दवा के साथ अगर रोजाना कुछ समय के लिए टहला जाए तो बढ़ी हुई शुगर का लेवल कम किया जा सकता है. 15 से 20 मिनट तक टहलने से एक्टिव मांसपेशियां रक्त में तैर रहे ग्लूकोज को सीधे एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं, जिसके लिए उन्हें इंसुलिन की भी जरूरत नहीं पड़ती. रोजाना खाने के बाद जरुर टहलना चाहिए.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026