---Advertisement---

Health Tips: दूध के साथ इस एक चीज को मिलाकर पीने से स्किन से लेकर हड्डियों की समस्याओं में मिलती है राहत, फटाफट जानें फायदें

Health Tips: डॉक्टर के द्वारा दूध और मखाने का सेवन करने की सलाह दी जा रही है. ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. हड्डियों और स्किन की समस्या से जूझ रहे लोग इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है.  लेकिन अगर इसके साथ मखाने का सेवन किया जाए तो बहुत फायदा होता है.  इन दोनों को मिक्स करके खाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है. उनका कहना है कि, बुढ़ापे में होने वाली स्किन समस्याओं से लेकर जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. इसीलिए इसे रोज खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, शरीर की कमजोरी दूर होती है और हड्डियों से लेकर दिल की सेहत तक कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं.दूध के साथ मखाना हेल्थ के लिए एक बेहतरीन पावर-कॉम्बिनेशन है. ये शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, और कई जरूरी विटामिन्स देता है.

Health Tips: दूध और मखाने को मिक्स करके खाने के फायदे

दूध और मखाना दोनों में ही ऐसे अमाइनो एसिड्स होते हैं जो कि बॉडी में कोलेजन बनाने के लिए रॉ मटेरियल देते हैं। इनका सेवन 30 दिनों तक करने में फायदा मिलता है.मखाने में रेजिस्टेंट स्टार्च और फाइबर दोनों होते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

आंतों में जाकर गुड बैक्टीरिया को फीड करता है. जिसके कारण पाचन की समस्याएं दूर होती है. इसके साथ ही थकान भी कम होती है. चरक संविता में मखाने को शुक्रवर्धक कहा गया है। यानी वो चीज जो कि बॉडी की रिप्रोडक्टिव हेल्थ और वाइटल एनर्जी को स्ट्रांग करती है. यह सिर्फ मर्दों की सेहत के लिए ही अच्छा नहीं है बल्कि औरतों के लिए भी उतना ही ज्यादा जरुरी है. बढ़ती उम्र के साथ स्किन, पाचन और हड्डियों की समस्या  से बचने के लिए इनका सेवन कर सकते हैं.

मखाने और दूध की रेसिपी और सेवन कब करे?

मखाने और दूध को सही तरीके से लेने की रेसिपी डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताई जा रही है. उनका कहना है कि, मखाने को कभी भी दूध में डालकर नहीं खाना चाहिए. इसके लेने का सही तरीका ये है कि, एक गिलास दूध ले लीजिए. एक मुट्ठी मखाने ले लीजिए. दो-तीन केसर के स्टैंड्स ले लीजिए. एक चुटकी इलायची पाउडरऔर एक टीस्पून देसी घी भी लें. अब सबसे पहले आप एक पैन में एक टीस्पून देसी घी डालिए.घी गर्म होने के बाद इसके अंदर मखाने डाल दीजिए और धीमी आंच पर दो-ती मिनट तक इनको हल्का सा गोल्डन ब्राउन भूनें. अब उसी पैन के अंदर आप एक गिलास दूध को भी डाल दें और दूध में इलायची पाउडर और केसर के स्टैंड्स भी डाल दें और फिर धीमी आंच पर इस दूध को 5-7 मिनट तक पकने दें, ताकि जो मखाने हैं वह दूध को अब्सॉर्ब कर लें और मुलायम हो जाए. अब इसे गरम-गरम एक गिलास में आप निकालें और धीरे-धीरे चबा चबा कर खाइए और दूध को पी लीजिए। इसे पीने का जो बेस्ट टाइम है वह रात को सोने से एक घंटे पहले होता है क्योंकि उस टाइम आपको नींद बढ़िया आएगी. इसके साथ ही सुबह नाश्ते में भी इसे खा सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026