---Advertisement---

Health Tips: बढ़ती गर्मी में पेट और सिर दर्द के मरीज बढ़ते जा रहे, ये लक्षण देखते ही हो जाएं सावधान

Health Tips: बढ़ती गर्मी के कारण हो रही हीटवेव से कई लोगों को पेट और सांस की परेशानी होती है। जल्दी से थकान ,बीपी लो होना आदि इसके लक्षण हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 24, 2023 7:30 पूर्वाह्न | Updated: जून 24, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी समेत कई राज्यों में गर्मी का पारा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के पार देखने को भी मिल रहा है। बढ़ती हुई गर्मी के बावजूद लोगों को अपने काम के चलते घरों से बाहर जाना पड़ा रहा है। कई बार अधिक गर्मी होने की वजह से लोगों का खाना-खाने का मन भी नहीं करता है। ऐसे में कई बार चिलचिलाती धूप के कारण IMD के द्वारा कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया हैं। इतनी भीषण गर्मी के चलते लोगों में कई तरह की सांस और पेट संबंधित परेशानियां देखने को मिलती है। जिसके चलते लोगों में थकान , पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और कमजोरी देखने को मिलती है। आज इस आर्टिकल की मदद से आपको यह जाननें को मिलेगा की अत्यधिक गर्मी और हीटवेव की चपेट में आने से किस तरह की दिक्कतें हो सकती है। साथ ही इनसे किस तरह से अपना बचाव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

शरीर में गर्मियों के दौरान कमजोरी होने के लक्षण

सिर का घूमना

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने की वजह बहुत ज्यादा कमजोरी और थकावट महसूस होने लगती है। जिसके कारण चक्कर आना और बेहोशी की स्थिति पैदा हो जाती है।

शरीर में कमजोरी होना

अधिक‌ गर्मी होने के कारण बॉडी में काफी कमजोरी होने लगती है। जिस कारण कोई भी काम को जरा से करने में बहुत थकावट होती है।

शरीर का ठंडा पड़ना

कई बार बॉडी में ब्लड फ्लो की गति काफी धीरे हो जाती है जिस कारण बीपी लो होने की शिकायत होती है और बॉडी का तापमान ठंडा हो जाता है।

उल्टी आना

कई बार गर्मी के मौसम में जीभ का टेस्ट काफी कड़वा-सा होने लगता है जिस कारण उल्टी जैसा होने का मन करता है।

गर्मियों में इन बीमारियों से बचने का उपाय

हल्के भोजन का सेवन करें

गर्मियों के मौसम में हमेशा हल्का और कम भोजन खाना चाहिए। ज्यादा हेवी और तले हुए खाने को पेट पचाने में थोड़ा अधिक समय लगाता है। हल्का खाने से पेट एकदम सही और ठीक रहेगा।

ठंडे तापमान में बैठे

गर्मियों के दौरान गर्म वाली जगह पर बैठने से बचें। आप पंखे या ऐसी वाले जगह या किसी छायादार स्थान पर आराम से बैठ सकते हैं।

शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखें

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की मात्रा बिल्कुल भी कम नहीं होनी चाहिए। यदि आप बाहर भी जा रहें, तो अपनी पानी की बोतल को साथ में कैरी करें। हमेशा अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026