---Advertisement---

Health Tips: इन Food Items को कहें NO, दिल रहेगा तंदुरुस्त

हार्ट अटैक की समस्या आज के समय में आम बात है। अधिकतर लोगों की जान अचानक हार्ट अटैक से जा रही है। इससे बचने के लिए कुछ चीजों को डाइट से हटाना बहुत जरूरी है। वरना मामला गंभीर हो सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 25, 2023 1:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Heart Problem: आज के समय में दिल की समस्या आम बात है। अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों की मौत नाचते-गाते, जिम करते हुए हो रही है। इस स्थिति में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। खुद को हेल्दी रखने से ही व्यक्ति हार्ट अटैक के खतरे से बच सकता है। वरना व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें, हार्ट अटैक एक जानलेवा बीमारी है। इससे व्यक्ति की तुरंत जान चली जाती है। इसलिए दिल को स्वस्थ हर व्यक्ति को रखना चाहिए। इससे हर व्यक्ति का हार्ट मजबूत रहता है। बता दें, ये समस्या अक्सर खराब खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण उत्पन्न होती है। इसलिए खुद का ख्याल रखें और इन चीजों को डाइट से हटाने की जरूरत है। वरना मामला गंभीर हो सकता है।

इन चीजों को भूलकर भी न करें डाइट में शामिल

डीप फ्राइड फूड

अगर आपको हेल्दी रहना है और फिट होकर जिंदगी जीना है तो आज ही डीप फ्राइड फूड को अपनी डाइट में हटा दें। इससे कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए आज से ही डीप फ्राइड फूड को अवॉइड करें।

पिज्जा को कहें बाय-बाय

Also Read: Health Effects: देर रात तक जगते हैं तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान!

पिज्जा खाने में जितना लाजबाव होता है वो स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक होता है। इसमें कई सारी चीजें ऐसी मौजूद होती है जिससे फैट बढ़ता है। इसलिए ऐसी चीजों को भूलकर भी डाइट में शामिल न करें, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता हो। दिल की बीमारी के लिए पिज्जा सबसे खतरनाक फूड माना गया है।

डाइट सोडा पीना करें बंद

डाइट सोडा को अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। ये कैलोरी फ्री होता है। इसलिए लोग फिट रहने के लिए इसका सेवन करते हैं। मगर उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे डायबिटीज, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी का खतरा मंडराता है। वहीं इससे हार्ट अटैक की संभावना काफी बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आपकी डाइट में ही डाइट सोडा शामिल है तो तुरंत इसे बाहर निकाल दें। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

Also Read: MI vs UPW WPL 2023: एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने किया यूपी को चित, खिताबी जंग में दिल्ली से होगा मुकाबला

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026