---Advertisement---

Health Tips: मोटापे से परेशान हो चुके लोगों के लिए रामबाण का काम करेंगे ये ड्रिंक्स, चंद दिनों में पिघल जाएगी चर्बी

Health Tips: सुबह उठते ही इन वेटलॉस ड्रिंक्स का खाली पेट करें सेवन। इन ड्रिंक्स को आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 18, 2023 1:58 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बढ़ते हुए वजन को लेकर लोग काफी चिंता में रहते हैं। अपने इस वजन को कम करने के लिए वह कई बार डाइटिंग या जिम जाने का भी सोचते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद भी उनके वजन में किसी भी तरह को कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। लोगों का मानना है कि वजन को कम करने के लिए खाना-खाना छोड़ देना सबसे बेस्ट आइडिया है। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। अच्छी सेहत के लिए सही मात्रा में बॉडी को खाना मिलना बहुत जरुरी है। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी बातों के बारे में पता चलेगा, जिसको आप अपने घर में ट्राई करके अपने बढ़ते हुए वजन को लॉस कर सकते हैं। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे होममेड वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिसे आप रोज सुबह उठने के बाद पीकर अपने बढ़ते हुए फैट को कम कर सकते हैं साथ ही अपने शरीर को फिट भी रख सकते हैं।

भीगे हुए जीरा और अजवांइन के पानी का करें सेवन

शरीर में बढ़ रही चर्बी को कम करने के लिए आप रोज सुबह उठकर खाली पेट रात भर पानी में भीगे हुए जीरा, अजवांइन और मेथी के दानों को सुबह छानकर केवल उसके पानी का सेवन करना चाहिए। इस पानी को पीने से न केवल वजन कम होता है साथ ही पेट से संबधित सभी परेशानियां भी दूर होती है। इस होम मेड ड्रिंक्स का सेवन रोजाना बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा भी करती हैं।

गर्म पानी विद नींबू करें ट्राई

रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंद मिलाकर पीना चाहिए। यह शरीर के लिए काफी फायदेंमंद साबित होता है। इस नींबू के पानी को खाली पेट पीने से शरीर में बढ़ रही वसा कम होने लगती है। वजन कम होने के साथ यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। नींबू में काफी सारे एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं।

सौंफ के पानी का करें सेवन

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो  शिल्पा शेट्टी के इस नुस्खे को आज ही अपनाएं। इसके लिए आपको पानी में सौंफ डालकर उसे अच्छे से उबालें। बाद में उसे छानकर सौंफ के पानी का सेवन करें। इस सौंफ के पानी को पीने से आपका बढ़ता हुआ फैट तो कम होगा ही, साथ ही पेट में हो रही ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती हुई नजर आएगी।

ग्रीन-टी का करें सेवन

मोटापा और वजन कम करने की बात हो, तो ग्रीन-टी को सबसे बढ़िया माना जाता है। ग्रीन-टी में काफी सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में मौजूद कैलोरी को बर्न करते हैं और साथ ही मेटाबोल्जिम को भी बढ़ाने में भी फायदेंमंद साबित होते हैं।

सेब का सिरका करें

सेब का सिरका वेटलॉस कम करने में बहुत पावरफुल माना जाता है। इस ड्रिंक को पीने से लिवर में जमा हुई वसा कम होने लगती है जिसका सीधा असर घटते हुए वजन में देखने को मिलता है। आप इस ड्रिंक का दिन में दो से तीन बार सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026