---Advertisement---

Health Tips: सिर दर्द बन चुकी जिद्दी खांसी पर पल भर में कम करेगा ये नुस्खे, घर पर रहकर ही कर सकते हैं ट्राई

खांसी होने पर आमतौर पर लोग दवाईयां लेते हैं मगर हमारी रसोई में भी ऐसी कई चीजें मौजूद है जो इसमें आराम पहुंचाने में मदद करती हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 5, 2023 1:23 अपराह्न

Health Tips:
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: नाक और गले से संक्रमण होने से खांसी की समस्या हो जाती है, कई बार मौसम बदलने के साथ होने वाले जुकाम और वायरल के साथ यह खुद हो जाती है. वक्त पर ध्यान न दिया जाए तो ये दिक्कत और भी बढ सकती है, लोगों को एक बार खांसी आना शुरू होती है तो वो फिर रूकने का नाम ही नहीं लेती. यह सूखी, बलगम वाली या किसी दूसरी तरह की भी हो सकती है जिसे शुरुआत में ही ठीक कर लेना चाहिए. खांसी होने पर आमतौर पर लोग दवाईयां लेते हैं मगर हमारी रसोई में भी ऐसी कई चीजें मौजूद है जो इसमें आराम पहुंचाने में मदद करती हैं.

अदरक से करें उपचार

अदरक एक ऐसी चीज है जोकि ज्यादातर घरों में मिल जाती है वहीं इसमें एंटीफंगल, एंटीइनफ्लामेट्री प्रोपर्टीज पाई जाती है जोकि खांसी में काफी फायदा देती है. यह गली की सूजन को हटाने के साथ सांस लेने के रास्ते में आने वाली रूकावटों को भी दूर कर देती है. अदरक को तुलसी, लोंग, काली मिर्च आदि के साथ उबालकर इसका काढा, चाय पी सकते हैं साथ ही ड्राई जिंजर को शहद या काले नमक के साथ भी लेने से तुरंत फायदा नजर आने लगता है मगर इसे 2-3 दिनों तक लेना चाहिए.

हल्दी है गुणकारी

हल्दी मसाले के साथ एक दवाई की तरह भी प्रयोग की जाती है, गर्म होने के साथ इसमें कई ऐसे तत्व मिल जाते हैं जोकि बीमारियों पर सीधे हमला बोलकर शरीर की रक्षा करते हैं. खांसी से राहत के लिए रात को सोने में पहले दूध को हल्दी के साथ उबाल कर लेना चाहिए, इससे खांसी के साथ कफ से भी आराम मिलना शुरू हो जाता है.

पानी के गार्गल से मिलेगी मदद

खांसी को दूर करने के लिए सबसे बेस्ट तरीका गार्गल करना होता है, इसे करने से सबसे गले की सूजन और दर्द में तेजी से फायदा मिलने लगता है. इसे करने के लिए गैस पर पानी गर्म करें और उसमें सेंधा नमक मिला दें, गुनगुना पानी रहने पर इससे गरारे करने चाहिए. इसे दिन में दो से तीन बार किया जा सकता हैं, वहीं हालत ज्यादा खराब है तो इसी पानी से पहले भांप भी ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026