Health Tips:शुगर और हाई बल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए बेस्ट है ये अनाज, मरीज जरुर डाइट में करें शामिल

Health Tips: शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मिलेट्स एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसे अपनी रोज की डाइट में शामिल करने से पहले इसके फायदों के बारे में जरुर जानें।

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips: शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जूझ रहे लोगों को डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि, क्या खाएं और क्या नहीं?  तो देश के जाने-माने डॉक्टर बिमल छाजेड़ के द्वारा बताए जा रहे इन खास अन्न को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। हेल्थ एक्सपर्ट मिलेट खाने की सलाह दे रहे हैं। वो ज्वार, बाजारा और रागी के फायदे गिना रहे हैं। उनका कहना है कि, ये शरीर को गंभीर बीमारियों से तो बचाते ही हैं। इसके साथ ही बीपी और शुगर को भी कंट्रोल करते हैं।

Health Tips:  मिलेट कैसे ब्ल्ड शुगर और डायबिटिज में फायदा करता है?

डॉक्टर का कहना है कि, अगर नियामित रुप से डाइट में बाजरा, रागी, ज्वार को शामिल किया जाए  तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। मिलेट में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ज्यादा फाइबर और मैग्नीशियम होता है। जिसके कारण ये हाई ब्ल्ड प्रेशर और डायबिटिज को कंट्रोल करते हैं।

देखें वीडियो

 

मिलेट्स पचने में समय लेते हैं, जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे खून में मिलता है और शुगर अचानक नहीं बढ़ती। इनमें मौजूद डायटरी फाइबर इंसुलिन को सुधारता है। यह मैदा या सफेद चावल की तरह शुगर तो तुरंत नहीं बढ़ाता है। वहीं, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम सोडियम के असर को संतुलित कर ब्लड प्रेशर घटाते हैं। फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है।

मिलेट का सेवन करते हुए किन चीजों का रखें ध्यान?

मिलेट के अनाज को आप नाश्ते में चीले के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, खिचड़ी और रोटी भी खा सकते हैं। बाजरा, रागी, ज्वार का सेवन करने से पहले इन्हें काने से कुछ घंटों पहले भिगोकर रख दें।मिलेट्स में फाइटिक एसिड होता है जो शरीर को पोषक तत्व सोखने से रोकता है। इसीलिए इनका सेवन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं । इसके सेवन रोज करना से बचें। सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Exit mobile version