---Advertisement---

Health Tips: ग्रीन टी का बाप है ये छोटा सा पत्ता, 10 गुना एंटीऑक्सीडेंट पाने के लिए जरूर जाने

Health Tips: सहजन या मोरिंगा की चाय एक सुपरफूड ड्रिंक है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को बीमारियों और इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 10, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: वजन घटाने के लिए अकसर लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है, इससे भी कई गुना ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट मोरिंगा यानी की सहजन में पाया जाता है.एंटीऑक्सीडेंट का काम शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्सको बेअसर करके कोशिकाओं  को नुकसान से बचाना और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करना है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, कैंसर, हार्ट हेल्थ और बुढ़ापे के लक्षणों को रोकता है. मोरिंगा के पत्तों की चाय बनाने और इसके फायदों के बारे में FitTuberHindi  नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वो ग्रीन टी से भी पावरफुल इसे बता रहे हैं.

मोरिंगा की चाय के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, मोरिंगा की चाय में ग्रीन टी की तुलना में लगभग 10 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. यह बात कई रिपोर्ट्स  में सामने आई है कि मोरिंगा के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स का एक पावरहाउस हैं.यह शरीर की रोग में इम्यूनिटी को बढ़ाती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi

मोरिंगा चाय में क्वेरसेटिन और आइसोथायोसाइनेट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल की धमनियों को खोलने और लचीला बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें कैफीन भी नहीं होता है.इसमें पालक, गोजी बेरीज और आंवला से भी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.यह त्वचा की चमक, हड्डियों की मजबूती, पाचन और बढ़े वजन को ठीक करते है.

सहजन की पत्तियों की चाय कैसे बनाएं?

सहजन की पत्तियों की चाय घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए सहजन की एक मुट्ठी ताजी पत्तियां लें और उन्हें अच्छे से साफ कर लें. एक कप पानी को उबालने के लिए रखें। उबले पानी में पत्तियां डालें और इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद इसे छान लें और पिएं. मोरिंगा का स्वाद थोड़ा अजीब लग सकता है। इसमें आधा नींबू, अदरक और थोड़ा शहद मिला सकते हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026