Health Tips: नींद ना आना युवाओं के लिए धीरे-धीरे गंभीर समस्या बनता जा रहा है। वैसे तो इसके कई सारे कारण हैं। लेकिन काफी लोग डीप स्लीप के लिए दवाओं का सहरा लेते हैं। लेकिन ये हेल्थ पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालती हैं। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा कुछ ऐसे योग बताए जा रहे हैं, जिन्हें करके गहरी नींद लायी जा सकती है। Swasth Jiwan by Jairam Yoga यूट्यब चैनल पर इसकी जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ कुछ योगासनों और प्राणायम करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि, लगातार इनकी प्रैक्टिस करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और बिस्तर पर जाते ही गहरी नींद आ जाती है।
Health Tips: गहरी नींद के लिए करें ये खास योग
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, हम सभी तो सेतुबंधासन और पवनमुक्तासन योग करना चाहिए।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-swasthjiwanbyjairamyoga
इसमें बिस्तर में जाने के बाद अपनी कमर को ऊपर उठाएं नीचे आते ही पैरों को मोड़कर छाती के पास लाएं और हाथों से लॉक करें । इससे बहुत जल्दी नींद आ जाती है।
शशांकासन दिमाग को करेगा शांत
इसी तरह शशांकासन भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए बिस्तर में वज्रासन में बैठकर आगे की तरफ झुकना और मुंह को बिस्तर से टिका देना है। इससे दिमाग में बल्ड सर्कुलेशन बहुत अच्छा होता है और तुरंत नींद आती है।
दृढ़ासन से लें गहरी नींद
इसके साथ ही दृढ़ासन कर सकते हैं। इसके लिए सीधी तरफ करवट से लेट जाना है। ऐसा करने से चंद्र नाड़ी एक्टिव हो जाती है और दिमाग तनाव मुक्त होकर तुरंत सो जाता है। वहीं, प्राणायाम औ श्वसन के साथ ओम का जाप भी कर सकते हैं। ये सभी दिमाग को विचारों से मुक्त करते हैं और तुरंत नींद लेकर आते हैं। रोजाना इन योगासन की प्रैक्टिस करने से पूरे शरीर को बहुत लाभ मिलता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







