---Advertisement---

Health Tips: वजन कम करने के लिए इस समय करें ग्रीन-टी का सेवन, जल्द दिखेगा आपकी कमर पर असर

Health Tips: बॉडी के बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए अगर आप भी पीते हैं ग्रीन-टी , तो उसे किस तरह और किस समय पर पीना चाहिए जानें ।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 23, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 23, 2023 11:54 अपराह्न

Green Tea
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर लोग आज कल काफी ज्यादा संवेदनशील हो रहे हैं। अपने इस बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए लोग जिम जाते हैं, डाइट फॉलो करते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए ग्रीन-टी को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें काफी सारे ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे पेट को मेटाबॉलिज्म को काफी बढ़िया करता है। लोगों की ग्रीन-टी के सेवन को लेकर अलग -अलग कल्पना है। कई लोगों का मानना है कि, ग्रीन-टी का सुबह उठते ही सेवन‌ करना चाहिए। ऐसे करने से यह ज्यादा असर करती है, तो कुछ का मानना है कि ग्रीन-टी को रात में सोने से पहले सेवन करना चाहिए, तब इसका असर थोड़ा ज्यादा देखने को मिलता है।आज इस आर्टिकल के मदद से आपको यह जाननें को मिलेगा की आखिर ग्रीन-टी को पीने का सही समय क्या है?

यह भी पढ़ें : Health Tips: अंडे के बाहर का हिस्सा खाने वाले हो सकते हैं गंभीर बीमारी का शिकार, नुकसान कर देंगे हैरान

ग्रीन-टी का इस प्रकार करें सेवन

हर किसी का पाचन तंत्र काफी अलग होता है। तो ऐसे में जरूरी नहीं कि हर किसी को ग्रीन-टी सूट करें। कई लोगों को उठते ही खाली पेट ग्रीन टी पीने से उल्टी आनी शुरू हो जाती हैं। तो ऐसे में वह लोग अपने ब्रेकफास्ट या दिन‌ के खाना खाने से एक या डेढ़ घंटे पहले ग्रीन -टी पी सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि लोग सामान्य तौर पर पीने वाली जगह इस ग्रीन -टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यदि आप दिन में दो बार इस ग्रीन -टी का सेवन कर रहे हैं तो इसे आपके पेट में गैस और डाइजेशन की दिक्कत ठीक होती है। साथ में मेटाबॉलिज्म भी बढ़ना शुरू होता है जो वजन‌ को घटाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

किस समय ग्रीन -टी पीने से करती है शरीर पर असर

ग्रीन -टी का सेवन करने के लिए आपको अपने एक समय को फिक्स करना होगा। यदि आप सुबह उठते ही ग्रीन टी का सेवन करते हो, तो आपको उसके बाद एक घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। आप अपने वर्कआउट सेशन से कुछ देर पहले आप इस टी का सेवन‌ कर सकते हैं। लेकिन रात में सोने से पहले इस ग्रीन -टी का सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो रात को सोने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा ग्रीन -टी का सेवन शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसके साथ ही शाम के समय भी आप ग्रीन-टी को पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026