---Advertisement---

Health Tips: गर्मी के मौसम में संजीवनी बूटी है खरबूजे का जूस, अगर आप भी हो रहे बार-बार बीमार तो आज से ही शुरू करें सेवन!

गर्मियों के मौसम में खरबूजे का जूस पीने से कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती है। इसलिए इसका सेवन हमें प्रतिदिन करना चाहिए।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 23, 2023 5:38 अपराह्न | Updated: अप्रैल 25, 2023 10:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मियों के मौसम में अगर कोई फल आसानी से मिलता है तो वह है खरबूजा। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां छड़ भर में खत्म हो जाती है। इसके साथ ही खरबूजा खाने में भी बहुत स्वादिष्ठ होता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए भी लोग खरबूजा का सेवन करते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि खरबूजा में विटामिन-बी1, विटामिन-बी6, फोलेट,विटामिन-के,मैग्नीशियम फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, कॉपर आदि तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खरबूजे में ज्यादातर पानी पाया जाता है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह कई अन्य बीमारियों को भी खत्म कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरबूजा के खाने के या इसके जूस पीने के और क्या – क्या फायदें हैं।

वजन घटाने में करता है मदद

खरबूजे के जूस का सेवन आप वजन घटाने के लिए भी कर सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि खरबूजे में फाइबर और पानी की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसके पीने से हमारा पेट भी भरा रहता है जिसकी वजह से भूख कम लगती है और आप ओवर इटिंग से बच सकते हैं।

इम्यूनिटी की वृद्धि करने में करता है मदद

शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए इम्यूनिटी का ठीक होना बहुत जरुरी है। ऐसे में अगर आप नियमित रूस से खरबूज का सेवन करते हैं या फिर इसका जूस पिटे हैं तो यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि इसके जूस के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके ही कारण हमारा शरीर निरोगी बना रहता है। अगर आप नियमित खरबूजे के जूस पीते हैं तो और भी कई तरह की बिमारियों को यह खत्म कर देता है।

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित

हाई बीपी वाले लोगों को नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करना चाहिए। खरबूजे के अंदर पोटैशियम पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह हमारे खून को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। अगर आप इसके जूस का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो हार्ट अटैक की बीमारी आसानी से खत्म हो सकती है।

Also Read: Karnataka Assembly Election 2023: स्टार प्रचारकों की सूची से Sachin Pilot गायब, क्या एक दिवसीय अनशन का मिला फल?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Liver Cirrhosis

फ़रवरी 11, 2026

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026