---Advertisement---

Health Tips: दही और दूध में से क्या है शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद! जानिए डाइट को लेकर डॉक्टर की राय

Health Tips: दूध या दही खाने से सेहत को मिलेंगे काफी फायदे लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही खाने को लेकर क्या कह रही है डॉक्टर प्रियंका।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 5:06 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: कहते हैं दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप क्या करें। आप डाइट में दही को शामिल कर सकते हैं। जी हां, एक गिलास दूध पीने से जितना फायदा होता है उतना ही एक कटोरी दही खाने से होता है। ऐसे में जरूरी है कि दूध या दही में से किसी भी चीज का आप सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहती है डॉक्टर प्रियंका शेहरावत। किसे खाने से शरीर को मिलेंगे ज्यादा फायदे। आइए देखें।

आखिर क्या हैं दही खाने के फायदे

दही एक फर्मेंटेड फूड आइटम्स होते हैं जो हमारे गट हेल्थ के लिए काफी जरूरी है। यह एक प्री बायोटिक की तरह काम करता है। वो बैक्टीरिया जो हमारे गट के लिए जरूरी है और हमारी आंतों के लिए आवश्यक है। हमारे इंटेस्टाइन की लाइनिंग को मेंटेन करके रखता है आर्गनिज्म और बैक्टीरिया। ये फर्मेंटेड फूड आइटम्स यानी दही, इडली किमची और योगर्ट में पाए जाते हैं। यही वजह है की दही हमारे गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।

किसमें है ज्यादा कैल्शियम

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है और आप कैल्शियम को लेकर डर रहे हैं तो एक गिलास दूध में जितना कैल्शियम होता है उतना ही एक कटोरी दही में भी होता है। आपको बता दें कि एक गिलास दूध में 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है तो एक कटोरी दही में भी 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ऐसे में किसी भी पोषक तत्व को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

दही के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

डॉ प्रियंका इस वीडियो में यह बताती है कि दही कैल्शियम के अलावा प्री-बायोटिक का बहुत अच्छा स्रोत है। वहीं कुछ लोगों को दूध पीने के तुरंत बाद उल्टी आने गैस बनने जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह आपको फायदा पहुंचाती है और इससे आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026