Heart Attack: ये कर लिया तो कभी नहीं पड़ेगा दिल का दौरा, हेल्दी जिंदगी का डॉक्टर ने खोला राज

Heart Attack: डॉक्टर के द्वारा कुछ देसी टिप्स बताई जा रही हैं. इसमें वो कह रहे हैं कि, अगर कुछ चीजों को किया जाए तो कभी भी हार्ट अटैक नहीं पड़ेगा.

Heart Attack

Picture Credit: Google

Heart Attack:  दिल की बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. जिसके कारण लोगों में खौफ हैं. लेकिन क्या आपको पता है?हार्ट अटैक कभी भी अचानक से नहीं होता  है. बॉडी महीनों पहले से अंदर ही अंदर सिग्नल्स दे रही होती है कि सब कुछ ठीक नहीं है. बस हम या तो उसको गैस बोलकर टाल देते हैं या फिर थकान बोलकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन फिक्र मत कीजिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा कुछ ऐसी देसी टिप्स दी जा रही है, अगर इन्हें जीवन का हिस्सा बना लिया जाए तो कभी भी हार्ट अटैक नहीं आएगा.

शुगर और ब्लड प्रेशर का टेस्ट

घर में एक डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर लाइए और हफ्ते में कम से कम दो से तीन दिन बीपी को जरूर चेक कीजिए और रीडिंग्स को लिख लीजिए. इसी तरह से शुगर पर भी नजर रखिए. अब शुगर सिर्फ डायबिटीज का इशू नहीं होता है. हाई शुगर का मतलब बॉडी के अंदर इनफ्लेमेशन, आर्टरीज के अंदर डैमेज और क्लॉटिंग टेंडेंसी का बढ़ जाना
भी होता है. इसीलिए बॉडी में हो रहे बदलावोंके बारे में डॉक्टर से चर्चा करें.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Healthy Hamesha

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्यों है जरुरी?

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरुर कराना चाहिए. ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के बारे में आपको बताता है। इसलिए चाहे आपकी डाइट कितनी भी बैलेंस्ड क्यों ना हो साल में एक बार कम से कम एक बार लिपिड टेस्ट जरूर कराइए।

बढ़ते पेट को ना करें इग्नोर

आपका पेट कितना ज्यादा निकला हुआ है, इसका भी डायरेक्ट इफेक्ट होता है. इसका भी डायरेक्ट रिलेशन होता है आपके दिल की सेहत के साथ, इसलिए वेस्ट साइज को इग्नोर मत कीजिएगा, टेप सेमेजर कीजिए और अपना गोल यह बनाइए कि वेस्ट को आपको धीरे-धीरे कम करना है, कंट्रोल में लाना है .

रोजाना एक्सरसाइज करें

वॉक करना अच्छी बात है। नेचर ने बॉडी को ऐसे डिजाइन किया है कि, अगर आप मसल्स को रेगुलरली यूज करते हैं तो ब्लड वेसल्स फ्लैक्सिबल रहती हैं. सर्कुलेशन बेटर होता है. शुगर कंट्रोल होती है. बीपी स्टेबल रहता है.

तेज नमक और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से बचें

एक्स्ट्रा साल्ट और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को नहीं खाना है. ज्यादा घी ज्यादा तेल भी आपको नुकसान देता है और
पर्टिकुलरली सीड्स ऑयल या फिर रिफाइंड ऑयल जो होते हैं, यह हमारे लिए काफी ज्यादा बुरे होते हैं. ज्यादा नमक और अल्ट्रा रिफाइंड फूड्स नहीं खाना है.इनके अंदर अनहेल्दी फैट, ट्राइग्लिसराइड्स, प्रिजर्वेटिव्स, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, शुगर और सॉल्ट बहुत ज्यादा होता है.

स्मोकिंग और टोबैको प्रोडक्ट्स से रहें दूर

स्मोकिंग और टोबैको प्रोडक्ट्स को एकदम छोड़ देना है. टोबैको और निकोटीन का डायरेक्ट कनेक्शन हमारी आर्टरीज से होता है. हर एक कश आपके ब्लड प्रेशर को और हार्ट रेट को ऊपर ले जाता है, बढ़ा देता है। ब्लड वेसल्स में टाइटनेस आती है इसकी वजह से और आर्टरीज के दर इरिटेशन भी पैदा हो जाता है। इससे हार्ट अटैक का रिस्क चुपचाप अंदर ही अंदर बढ़ता जाता है.

पूरी नींद लें

नींद  डिस्टर्ब होने से बॉडी के अंदर तीन चीजें बढ़ने लगती हैं. पहली ब्लड प्रेशर आपका ऊपर जाने लगता है. दूसरा ब्लड शुगर आपका बढ़ने लगता है और तीसरा स्ट्रेस हॉर्मोन भी बढ़ जाता है. ये सब चीजें मिलकर आर्टरीज के लिए काफी ज्यादा नुकसान कर देती हैं. इसलिए रोजाना 7 से 9 घंटे जरुर सोना है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version