---Advertisement---

Heart Health: दिल को कमजोर बनाती हैं ये 4 चीजें, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

Heart Health: डॉक्टर सौरभ शेट्टी के द्वारा 4 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं, जिनके कारण हार्ट की बीमारियां होती हैं। वो इन्हें ना करने की सलाह दे रहे हैं। अच्छे हार्ट के लिए आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 6:24 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health:  दिल शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है। यही कारण है कि, इसमें किसी भी तरह की समस्या आने पर पूरी बॉडी पर प्रभाव पड़ता है और मरीज की मौत तक हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चलते-फिरते लोगों की मौत हो रही है। अचानक से हर आयु वर्ग के लोगों की डेथ के बढ़ते आंकड़ों ने डराना शुरु कर दिया है। हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि, हार्ट की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है। जिसका मरीज को अनुमान तक नहीं लग पता है। उसे खबर तब होती है जब कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक या फिर हार्ट ब्लॉकेज जैसी  समस्या होने लगती है। इस स्थिति में मरीज के बचने के बहुत कम चांस होते हैं। इसीलिए डॉक्टर सौरभ शेट्टी के द्वारा 4 ऐसी गलतियों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें हम आम जीवन में करते हैं। डॉक्टर सौरभ शेट्टी दिल्ली एम्स से पढ़ाई कर चुके हैं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी उन्होंने पढ़ाई की है।

1-Heart Health के लिए नुकसानदायक है तनाव

डॉक्टर सौरभ शेट्टी का कहना है कि, दिल की हेल्थ के लिए तनाव सबसे खतरनाक होता है। जब कोई टेंशन लेता है तो उसकी बॉडी से कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन निकलते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-doctorsethi

जिसके कारण कोलेस्ट्रोल और बल्ड प्रेशर बढ़ जाता है। ये धीरे-धीरे दिल को कमजोर करता है।

2-नींद की कमी दिल कर देगी हार्ट कमजोर

डॉक्टर का कहना है कि, जो लोग कम सोते हैं, उन्हें दिल संबंधी बीमारी होने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं। जो लोग कम सोते हैं उन्हें स्लीप एपनिया का खतरा हो सकता है। इसमें सोते समय अचानक से दिल का ऑक्सीजन कम हो जाता है और अचानक से हार्ट अटैक पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसीलिए सभी को 7 से 9 घंटे जरुर सोना चाहिए।

3-फिजिकल एक्टिविटी कम करने वाले हो जाएं सावधान

डॉक्टर सौरभ शेट्टी का कहना है कि, जो लोग एक्सरसाइज या फिर ना के बराबर फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। उनका दिल कमजोर हो सकता है। दिल की बीमार उन्हें बहुत जल्दी घेरती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। वहीं, खराब कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है। डॉक्टर का कहना है कि, बॉडी के एक्टिव ना रहने से रक्त संचार धीमा हो जाता है, जिससे धमनियों में चर्बी और प्लाक जमा होने लगता है। यह ब्लॉकेज का मुख्य कारण बनता है।

4-मोटापा है जानलेवा

जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा होता है। उन्हें हार्ट की बीमारियां होने की अधिक संभावनाएं होती है। शरीर में जब चर्बी ज्यादा जमा हो जाती है तो दिल को शरीर के हर हिस्से तक ब्लड पहुंचान में खूब मेहनत करना पड़ती है। जिसके कारण हार्ट पर काफी दबाव पड़ता है। मोटे लोगों में कोलेस्ट्रॉल और प्लाक जमना शुरु हो जाता है। जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक जल्दी आता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026