---Advertisement---

Diabetes के मरीज अक्सर कर जाते हैं ये बड़ी गलती, चीनी खाने से ज्यादा खतरनाक है शुरुआती संकेत

Diabetes: अगर आपके भी पैरों में सुन्नपन रहता है तो सावधान हो जाए और इसे सिर्फ कमजोरी समझने की गलती ना करें क्योंकि यह बाद में चलकर आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: आजकल ब्लड शुगर की वजह से लोग किस कदर परेशान है यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी शुरुआत के समय ही शरीर आपको संकेत देने लगते हैं। इसे नजरअंदाज करने की वजह से परेशानी कुछ इस हद तक बढ़ जाती है। डॉक्टर ने वीडियो जारी कर लोगों को इस बारे में आगाह किया है जो आपको भी जान लेना जरूरी है। आपकी छोटी सी एक गलती आपके लिए खतरे का घर बन सकता है और इसके लिए आइए जानते हैं किस गलती को करने से बचें।

जानें कैसे डायबिटीज मरीज के लिए बढ़ जाता है रिस्क

एक्सपर्ट इस वीडियो में कहती है कि डायबिटीज के मरीजों के जो पैर की नसें होती है वह डैमेज होने लगती है। जीबी पंत हॉस्पिटल दिल्ली के न्यूरोलॉजिस्ट कहती हुई नजर आती है कि मरीजों को पैरों में सुन्नपन जलन या चींटी काटने जैसा एहसास लगता है जिसे लोग अक्सर कमजोरी समझ लेते हैं लेकिन यह आपके संभलने का वक्त होता है क्योंकि आपको न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने की जरूरत होती है। दर्द का इंतजार करने की गलती ना करें।

पैरों का सुन्नपन बन सकता है ब्लड शुगर में खतरे का घर

डायबिटीज को लेकर बात करते हुए एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आपके भी पैरों में यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो यह डायबीटिक न्यूरोपैथी का सिग्नल है जिसमें हाई शुगर की वजह से नसें डैमेज होने लगती है। अगर इसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो पैरों की सेंसेशन हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। जैसे अगर आपको चोट लगती है तो उसका पता नहीं चलता है। यह आगे चलकर आपके लिए बड़ी सर्जरी की नौबत ला सकती है।

कैसे Diabetes को किया जा सकता है कंट्रोल

एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि डायबिटीज के मरीज अक्सर इसे इग्नोर करने की गलती कर देते हैं लेकिन अगर आप इस कमजोरी समझना बंद करके असली वजह का पता करते हैं तो समय रहते इलाज संभव है। डॉ मिश्रा का कहना है कि समय रहते शुगर को कंट्रोल करने की जरूरत होती है और इसके लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज जरूरी बताया गया है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

अप्रैल 29, 2026

Cancer

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026