---Advertisement---

Hibiscus Benefits: सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए रामबाण है गुड़हल का फूल, जानें इसके 5 लाजबाव फायदे

Hibiscus Benefits: गुड़हल के फूल का इस्तेमाल तो आपने पूजा में किया ही होगा। मगर क्या आपको पता है? ये फूल स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद रामबाण है। जी हां, ये फूल पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इससे स्वास्थ्य को बेहद लाभ मिलता है और ये चमकदार और खूबसूरत त्वचा के लिए भी ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 17, 2023 11:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hibiscus Benefits: गुड़हल के फूल का इस्तेमाल तो आपने पूजा में किया ही होगा। मगर क्या आपको पता है? ये फूल स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद रामबाण है। जी हां, ये फूल पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इससे स्वास्थ्य को बेहद लाभ मिलता है और ये चमकदार और खूबसूरत त्वचा के लिए भी बेहद असरदार है। इसका इस्तेमाल अक्सर औषधि बनाने में किया जाता है। इतना ही नहीं, क्रीम, पैक बनाने में भी गुड़हल के फूल को उपयोग में लाया जाता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में गुड़हल के फूल के अचूक फायदे को जाएंगे, जिसे जान यकीनन आप दंग रह जाएंगे।

1. वजन कम करने के लिए रामबाण है ये फूल

अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से बेहद परेशान हैं तो गुड़हल का फूल आपके लिए बेहद असरदार साबित होगा। जी हां, ये एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। कहते हैं, इस फूल की पत्तियों से बने चाय के सेवन से व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। वहीं ये फूल एनर्जी का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से व्यक्ति को लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

2. सूजन और खुजली से मिलेगी राहत

कई बार बदलते मौसम के कारण व्यक्ति सूजन और खुजली का शिकार हो जाता है। इस स्थिति में गुड़हल का फूल बेहद मददगार है। जी हां, खुजली और सूजन की समस्या को दूर भगाने के लिए आप इस फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इस फूल को मिक्सी में पीस लें और प्रभावित जगहों पर इसे अच्छे से लगाएं। कुछ ही समय में आपको राहत मिल जाएगी।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

3. पीरियड्स में करें इस फूल का इस्तेमाल

कई बार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान खून में अनियमिता देखने को मिलता है। इस स्थिति में गुड़हल के चाय का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर सामान्य हो जाता है।

4. कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे मेंटेन

आपको बता दें, गुड़हल के फूल का इस्तेमाल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किया जाता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट का सबसे बेहतर स्रोत है। इससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लेवल संतुलित रहता है। इसलिए गुड़हल के फूल के पानी का सेवन व्यक्ति को नियमित रूप से करनी चाहिए।

5. एनीमिया से बचाव के लिए है फायदेमंद

गुड़हल का फूल आयरन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। बता दें, इसकी कलियों को पीसकर, इसके रस का सेवन नियमित रूप से करें। ये रस एनीमिया के ग्रस्त व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद है।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026