High Cholesterol: दिल को बीमारियों से रखना है दूर तो पिएं ये खास जूस, नसों से निकल जाएगी जमी गंदी चर्बी

High Cholesterol: आंवले का जूस हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक आयुर्वेदिक सुपरफूड माना जाता है। इसमें विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और सॉल्युबल फाइबर होते हैं जो सीधे आपके हार्ट हेल्थ पर काम करते हैं।

High Cholesterol

Picture Credit: Google

High Cholesterol: दिल की बीमारियों को बढ़ाने में अहम भूमिका हाई कोलेस्ट्रोल की होती है. ये खून में जमा हुआ गंदा वसा होता है. जो कि, स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है. इसे साइलेंट किलर भी माना जाता है. क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण नहीं दिखते हैं. इसी लिए कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए डॉक्टर बिमल छाजेड़  खास जूस के बारे में बता रहे हैं.

High Cholesterol को कम करने के लिए क्या खाएं?

लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. डॉक्टर बिमल छाजेड़  का कहना है कि, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए कच्ची कलियों का सेवन करना चाहिए.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-cookingwithNisha0605

लहसुन को काटकर या कुचलकर खा सकते हैं. इसमें एलिसिन  नाम का एक्टिव कंपाउंड  होता है .जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके साथ ही डॉक्टर आंवले का जूस पीने की सलाह दे रहे है.आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये धमनियों को साफ रखने में मदद करता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल  को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल  को बढ़ाने में मदद करता है.  आंवले का रस, सूखे आंवले का पाउडर या ताजा आंवला का सेवन करना लाभकारी होता है.

हाई कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है?

हाई कोलेस्ट्रॉल  गलत खान-पान और जेनेटिक्स की वजह से बढ़ता है।  शरीर का 70% कोलेस्ट्रॉल लीवर खुद बनाता है, जबकि बाकी 30% हमारे भोजन से आता है.जब ये बढ़ जाता है तो हार्ट में ब्लॉकेज पैदा करके दिल की बीमापियों को बढ़ाता है.इसीलिएलाल मांस, फुल-फैट डेयरी और ट्रांस फैट ,बिस्कुट, केक, तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए. ये खून में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा बढ़ाकर  हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version