---Advertisement---

डार्क और व्हाइट स्किन वालों को Vitamin D के लिए कितनी देर धूप में बैठना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Vitamin D : विटामिन डी को बढ़ाने के लिए धूप में बैठने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट दे रहे हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि, डार्क और व्हाइट स्किन के लोगों के लिए ये समय अलग-अलग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 24, 2026 5:47 अपराह्न

Vitamin D
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin D : विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरुरी है। इस पोषक तत्व के कम होते ही पूरी बॉडी की हड्डियां दर्द से टूटने लगती हैं। इसका काम कैल्शियम का अवशोषित करना है और हड्डियों को मजबूत करना है। शरीर में विटामिन डी की कमी  होने से हड्डियों और दांतों की समस्याएं बढ़ने लगेगी। इसका काम इम्यूनिटी मजबूत करना और हार्मोन्स को बैलेंस करना है। अगर ब्लड से इसका लेवल 30 ng/mL से नीचे जाता है तो बिमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा दवा के साथ धूप लेने की सलाह भी दी जाती है।

Vitamin D  बढ़ाने के लिए कितनी देर धूप में बैठें?

धूप विटामिन डी नहीं बनाती है बल्कि ये -डीहाइड्रोकोलेस्ट्रॉल को इस पोषक तत्व में बदल देती है। जैसे ही UVB किरणें त्वचा के उस कोलेस्ट्रॉल से मिलती हैं वैसे ही शरीर में ये पोषक तत्व बनने लगता है। लेकिन काफी लोगों को पता ही नहीं होता है कि, डार्क स्किन और व्हाइट स्किन वालों को कितनी देर धूप में बैठना चाहिए।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-DenvaxIndia

इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है कि, धूप से विटामिन डी लेने के लिए अलग-अलग समय है। गोरी त्वचा वाले लोगों को 10 मिनट ही धूप में बैठना चाहिए। इसके साथ ही संवाले या फिर डार्क स्किन वाले लोगों के लिए ये समय 60 मिनट यानी की एक घंटे का है। ऐसा मेलानिन तत्व के कारण होता है। डार्क स्किन में ये बहुत ज्यादा होता है। इसीलिए इन लोगों को ज्यादा समय तक धूप में बैठना है।

विटामिन डी की कमी को दूर करते हैं ये चीजें

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, केवल धूप से गंभीर कमी को पूरा करना मुश्किल होता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर्स ब्लड टेस्ट के आधार पर साप्ताहिक या मासिक विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। धूप में रखकर मशरुम खा सकते हैं। इसके साथ ही फोर्टिफाइड दूध, दही, पनीर और चीज भी खा सकते हैं। इसके साथ मछली और अंडे में भी विटामिन जी बहुत अधिक मात्रा में होता है, आप इसे ले सकते हैं। इसके साथ ही देसी घी, मक्खन, बादाम या अखरोट भी खा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026