---Advertisement---

Kidney Failure: भूलने की बीमारी को हल्के में लेने वाले हो जाएं सावधान, किडनी फेल होने में दिखते हैं ये अजीब लक्षण

Kidney Failure: किडनी यानी की गुर्दे के खराब होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए तो इस गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2025 3:56 अपराह्न

Kidney Failure
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Failure: किडनी या फिर गुर्दा खराब होने से मरीज की जान पर बन आती है। गुर्दा फेल होने को Chronic Kidney Disease यानी की CKD के नाम से भी जाना जाता है। अगर Kidney Failure Symptoms समय से पता चल जाए तो, Treatment से ठीक हुआ जा सकता है। किडनी का काम खाए गए भोजन को साफ करके रक्त को बॉडी तक पहुंचाना है। इंसानी शरीर में दो किडनी होती हैं। अगर दोनों में से किसी में कुछ भी खराबी आ जाए तो मरीज की जान पर बन आती है। इसलिए समय रहते हुए इसके शुरुआती लक्षण पता चल जाएं तो बचने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। आज हम आपको इन्हें शुरुआती लक्षणों को बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें कम होती याददाश्त भी एक है। अगर आप भी चीजों को भूल जाते हैं तो बिल्कुल हल्के में ना लें, क्योंकि ये किडनी फेलियर का एक लक्षण है।

Kidney Failure Symptoms क्या होते हैं?

याददाश्त का कम होना

आपको बता दें, जिन लोगों को किडनी फेलियर की समस्या होती है, उनमें भूलने की बीमारी एक लक्षण के रुप में देखी जाती है। किडनी शरीर में मौजूद खराब चीजों को छानती है। लेकिन जब ये खराब होने लगती है तो खून में ये खराब पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिसकी वजह से दिमाग में ठीक तरह से ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं और मरीज में भ्रमिम होने के साथ भूलने के लक्षण दिखने लग जाते हैं।

पेशाब में हो जाते हैं ये बदलाव

जिन लोगों में किडनी फेलियर की समस्या देखने को मिलती है, उनके पेशाब का रंग बदलने लगता है। इसके साथ ही कुछ लोगों के पेशाब में ब्लड तक आने लगता है। इसके साथ ही साबुन जैसे झाग भी दिखने लगते हैं। इसके साथ ही बार-बार पेशाब आता है।

शरीर में सूजन

Kidney Failure Symptoms में सबसे अहम लक्षण मरीज के हाथ-पैरों सहित तमाम हिस्सों में सूजन दिखने लग जाता है। जिसकी वजह से उसे दर्द महसूस होता है। वहीं, चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत होती है।

Skin Problems का होना

किडनी फेलियर की स्थिति में पीड़ित के शरीर में खुजली, ड्राईनेस के साथ लालिमा जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर किसी मरीज में ये लक्षण दिखे तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

स्वाद बिगड़ जाना

किडनी फेलियर में जुबान का स्वाद धीरे-धीरे बिगड़ने लगता है। मरीज कुछ भी खा ले उसे टेस्ट नहीं आता है। अगर लंबे समय तक ये हो रहा है तो, तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये खराब होती किडनी का बेहद सामान्य लक्षण माना जाता है।

किडनी फेलियर के कारण

किडनी अपने आप खराब नहीं होती है, बल्कि इसके पीछे कुछ कारण होते है। अगर इन्हें समय रहते ना पहचाना जाए तो मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किडनी फेलियर में Diabetes,High Blood Pressure, infections के साथ-साथ नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स को जिम्मेदार माना जाता हैं। ये इसका प्रमुख कारण है।

यहां जानें Kidney Failure Treatment

किडनी खराब है या नहीं उसके लिए कुछ टेस्ट किए जाते हैं। जिनसे पता चल जाता है कि, पीड़ित को ये बीमारी है या फिर नहीं। किडनी फेलियर की जांच में खून, पेशाब टेस्ट के साथ के साथ Estimated Glomerular Filtration Rate देखा जाता है। इसके साथ ही किडनी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई भी किया जाता है। स्थिति खराब होने पर डॉक्टर के द्वारा Kidney Transplant तक कर दिया जाता है।

नोट: किडनी फेलियर के ये सारे लक्षण जानी-मानी हेल्थ वेबसाइड Cleveland Clinic से लिए गए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026