---Advertisement---

High Cholesterol को बिना दवाई कंट्रोल करने के तरीके डॉक्टर से जानें, कही आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

High Cholesterol :अगर आपका कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ आया हैतो बिना सोचे-समझे सीधे दवाइयां शुरू करने से पहले, आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। डॉक्टर भी मानते हैं कि शुरुआत में केवल सही आदतों को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक सामान्य किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 4, 2026 10:20 पूर्वाह्न

High Cholesterol
Follow Us
---Advertisement---

High Cholesterol : खराब खान-पीन  अकसर ब्लड में चर्बी को बढ़ा देता है। जिसे हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में इसका लेवल बढ़ने से हार्ट अटैकसे लेकर ब्रेन स्ट्रोक तक हो जाता है। क्योंकि ये बल्ड सर्कुलेशन को रोक देता है। इसीलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत जरुरी होता है। अगर आपके शरीर में भी चर्बी बढ़ गई है और दवाई खाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले डॉक्टर बिमल छाजेड़ के द्वारा बताए जा रहे इन देसी नुस्खों को आजमा लें।

High Cholesterol को कम कैसे करें?

डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि, हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका जीरो-ऑयल डाइट, हाई फाइबर फूड्स का सेवन है।

देखें वीडियो

कोलेस्ट्रॉल का स्तर 130 mg/dL लाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।इसके साथ ही दोपहर के भोजन में मूंग दाल, बीन्स और हरी सब्जियों की खिचड़ी खा सकते हैं। इसके साथ ही सेब, नाशपाती, गाजर और पालक खा सकते हैं। ये सभी चीजें शरीर के अंदर से चर्बी निकालने में मदद करती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में किन चीजों का करें परहेज?

हाई कोलेस्ट्रॉल में  समोसे, कचौड़ी, चिप्स और पैक किए गए फूड्स खाने से बचना चाहिए। फ्राई और प्रोसेस्ड फूड मोटापे को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही एनिमल फैट और नॉन-वेज को पूरी तरह से बंद कर दें। इसके साथ ही फुल-फैट दूध और घी का सेवन करने से बचें। खाने को कंट्रोल करने के साथ रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरुर करें। ये हेल्थ टिप्स आपको बचा सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 20, 2026

Viral Video

जुलाई 19, 2026

Noida Viral Video

जुलाई 19, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 19, 2026

Salman Khan

जुलाई 19, 2026

Ramayana Movie

जुलाई 19, 2026