Acidity: क्या आपको भी पाचन की समस्या होती है और बार-बार कुछ भी खाना खाते हैं और हजम नहीं हो जाता पाता है। बार-बार इसे ठीक करने के लिए दवाई लेने की जरूरत पड़ती है तो बचें क्योंकि यह आपको बार-बार परेशान कर सकता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसकी वजह सिर्फ मसालेदार खाना है तो शायद आप गलत हैं क्योंकि आपकी लाइफस्टाइल की 3 आदतें आपके लिए रिस्की साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है जिस पर कंट्रोल करना है जरूरी जो आपके लिए एसिडिटी में फायदेमंद है।
खाने के तुरंत बाद क्यों ना लेटें
drgastrosure इंस्टाग्राम पर एक्सपर्ट का कहना है कि खाने के तुरंत बाद अगर आप भी बेड पर लेट रहे हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि यह आपके लिए सबसे ज्यादा रिस्की हो सकता है। यह सच है कि खाना खाने के बाद आलस तो होता है लेकिन बेड पर लेटने की बजाय आपको वॉक करने की सलाह दी जाती है।
रात में ज्यादा खाना भी है एसिडिटी में खतरनाक
अगर आप भी लंबे अंतराल के बाद बिना सोचे समझे ज्यादा खाना खाते हैं तो शायद आपको खतरा ज्यादा होता है। लंबे गैप्स के बाद एकदम से अगर आप खाना खाते हैं तो पेट पर प्रेशर बढ़ जाता है और एसिडिटी ट्रिगर हो सकती है।
चाय या कॉफी खाली पेट पीना है एसिडिटी के लिए खतरा
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए रिस्की है। इससे आपके पेट में जलन हो सकता है।
Acidity से बचने के लिए क्या करें
वहीं इसके साथ ही एक्सपोर्ट ने यह भी बताया कि समय-समय पर थोड़ा बहुत खाते रहे। अगर आप सुबह 7 बजे नाशता खाते हैं तो लंच 11 बजे, स्नेक्स 2 बजे और डिनर 6 बजे करें। इसके अलावा कोशिश करें कि डिनर सोने से दो-तीन घंटे पहले करें और खाने के बाद थोड़ी देर अपराइट पोजिशन में बैठे।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






