---Advertisement---

इन 4 चीजों को खाली पेट खाने से मुसीबत को मोल ले रहे आप, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कैसे करें सुबह की शुरुआत

Morning Foods To Avoid: आखिर किस तरह से आप करते हैं अपने सुबह की शुरुआत, कहीं इन 4 चीजों को खाने की गलती तो नहीं कर रहे हैं आप। आइए जानते हैं डॉक्टर से किन किन चीजों से सुबह रहे दूर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Morning Foods To Avoid
Follow Us
---Advertisement---

Morning Foods To Avoid: आप सुबह की शुरुआत किस चीज से कर रहे हैं यह काफी मायने रखता है। खाली पेट आप क्या खाएं क्या ना खाएं इसके लिए कई चीजे आपको शायद पता हो लेकिन इन 4 चीजों को सुबह बिना कुछ खाए खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। श्वेता शाह न्यूट्रीशनिस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन 4 चीजों से लोगों को मनाही देती हुई नजर आई जो आपको खाली पेट ना खाने की सलाह देती है। इससे आपको एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है और आपका डाइजेशन कमजोर हो सकता है। आइए जानते हैं मॉर्निंग फूड्स टू अवॉयड को लेकर कहीं आप तो ये गलती नहीं कर रहे हैं।

Morning Foods To Avoid में सिट्रस फूड्स से रहे कोसों दूर

श्वेता शाह के मुताबिक सिट्रस फ्रूट्स से आपको सुबह तौबा करने की जरूरत है। ऑरेंज और पाइनएप्पल से अपने दिन की शुरुआत नहीं करें क्योंकि सुबह-सुबह पेट में नेचरली एसिड काफी हाई होता है। अगर आप ऐसे में खट्टे फल खाएंगे तो एसिडिटी और बर्निंग सेंसेशंस हो सकते हैं। ऐसे में आप किशमिश या फिर केला का सेवन कर सकते हैं।

सुबह उठकर कॉफी पीने से करें परहेज

अगर आप सुबह उठकर कॉफी का कप लेते हैं तो यह आपके शरीर में हाई कॉर्टिसोल को बढ़ाता है और इसकी वजह से ब्लड में हाई शुगर ट्रिगर हो सकता है और यह आपको दिन में शुगर की क्रेविंग भी बढ़ा सकता है। ऐसे में आप सुबह की शुरुआत जीरा पानी से कर सकते हैं।

टमाटर खाना नहीं है हेल्दी ऑप्शन

न्यूट्रीशनिस्ट ने कहा किसी को सीधा ब्रेक नाश्ता करने की आदत होती है और उसमें टमाटर का इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन यह आपकी एसिडिटी बढ़ाता है। ऐसे में सुबह आपको टमाटर से बचने की सलाह दी जाती है।

सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन

अगर आप सुबह की शुरुआत सैंडविच में कच्ची सब्जियां जैसे खीरा या प्याज किसी भी चीज से कर रहे हैं या इसके साथ आप सलाद खा रहे हैं तो इससे बचें क्योंकि सुबह डाइजेशन कमजोर होता है और यह आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। एसिडिटी से लेकर कई परेशानियां आपको हो सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 29, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 29, 2026

Rise And Fall 2

सितम्बर 29, 2026

Health Tips

सितम्बर 29, 2026

Vitamin D

सितम्बर 29, 2026

Rajasthan Viral Video

सितम्बर 28, 2026