---Advertisement---

Lip Biting Habit: होंठों को काटने की है गंदी आदत तो ऐसे छुड़ाएं ये लत वरना संक्रमण के हो सकते हैं शिकार

Lip Biting Habit: होंठ चबाने की आदत आम है। अक्सर लोगों में ये आदत देखी जाती है। कहते हैं, होंठ काटने से स्ट्रेस रिलीज होता है। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे होंठों के त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं होंठ मोटी और क्षतिग्रस्त ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 11, 2023 1:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lip Biting Habit: होंठ चबाने की आदत आम है। अक्सर लोगों में ये आदत देखी जाती है। कहते हैं, होंठ काटने से स्ट्रेस रिलीज होता है। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे होंठों के त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं होंठ मोटी और क्षतिग्रस्त हो जाती है।

आपको बता दें, ये सिर्फ एक आम आदत नहीं है। इससे संक्रमण का भी खतरा काफी बढ़ सकता है। वहीं दर्द की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और सूजन भी होने लगता है। इसलिए इस गंदी आदत को हटाना बहुत जरूरी है। वरना खतरा काफी बढ़ जाता है।

इस कारण से लगती है होंठ काटने की लत

आज-कल सभी अपने व्यस्त जीवन में इतना उलझ गए हैं कि तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। आपको बता दें, तनाव के कारण ही होंठ काटने की लत लग जाती है। इससे स्ट्रेस काफी रिलीज होता है। इसलिए व्यक्ति को कुछ ऐसी चीजें अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जिससे होंठ काटने की आदत छूट जाए और आप संक्रमण से भी बचे रहें। तो आइए जानते हैं किन चीजों को रूटीन में शामिल करने से इस लत से छुटकारा पाया जा सकता है।

नियमित रूप से करें व्यायाम

स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। इससे मानसिक शांति मिलती है। वहीं जब व्यक्ति तनाव से मुक्त रहता है तो होंठों को काटने की आदत की खत्म हो जाती है। इसलिए व्यक्ति को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और गहरी सांसें लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

गाना गाएं और अच्छी किताबें पढ़ें

कई बार कुछ गंदी आदतों को हटाने के लिए नई और अच्छी आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप खाली समय अपने मनपसंदीदा गाना को गा सकते हैं। वहीं अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें। इससे स्ट्रेस भी काफी कम होता है। वहीं होंठ काटने की आदत खत्म हो जाती है।

स्ट्रेस से रहें दूर

होंठ काटने की गंदी आदत को हटाना है तो स्ट्रेस से दूर रहना होगा। स्ट्रेस इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके लिए आप अच्छी-अच्छी चीजों पर कंसंट्रेट कर सकते हैं और इस आदत को हटा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026